समाधान सेल की सूचना पर बड़ी कार्रवाई गिधपुरी पुलिस ने जुआ खेलते 7 जुआरियों को किया गिरफ्तार, ₹1.52 लाख नगद जब्त

TEJASWI NATH SONI

March 11, 2026

बलौदाबाजार, 11 मार्च 2026। समाधान सेल हेल्पलाइन में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना गिधपुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 07 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम तेलासी में मुक्तिधाम के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेलते हुए आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹1,52,000 नगद राशि, 52 पत्ती ताश, 02 मोटरसाइकिल और 07 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार समाधान सेल हेल्पलाइन के माध्यम से लगातार अपराधियों की धरपकड़ में सफलता मिल रही है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

गिरफ्तार आरोपी

धर्मेंद्र उर्फ राजा डहरिया (28 वर्ष), निवासी अमसेना, थाना खरोरा, जिला रायपुर

मुकेश कुमार मनहरे (34 वर्ष), निवासी भंडारपुरी, थाना खरोरा, जिला रायपुर

श्रवण जोशी (51 वर्ष), निवासी कोडापार, थाना खरोरा, जिला रायपुर

राहुल मनहरे (34 वर्ष), निवासी भंडारपुरी, थाना खरोरा, जिला रायपुर

मालिक राम डहरिया (35 वर्ष), निवासी कोडापार, थाना खरोरा, जिला रायपुर

आनंद बंजारे (40 वर्ष), निवासी भंडारपुरी, थाना खरोरा, जिला रायपुर

अजीत सुरतांगे (35 वर्ष), निवासी सुंदरी, थाना पलारी

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment