सारंगढ़-बिलाईगढ़। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भटगांव मंडल में किसानों के लिए खुशखबरी आई है। ग्राम पंचायत रोहिना, देवसागर, सलिहाघाट एवं धाराशिव में चार नवीन मंडियों का शुभारंभ किया गया।फीता काटकर किया उद्घाटन नवीन मंडियों का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के निवर्तमान जिला अध्यक्ष एवं भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष जालान ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
किसानों को बड़ी राहत इस अवसर पर सुभाष जालान ने कहा कि यह मंडियां क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी सौगात हैं। इससे किसानों को अपने कृषि उत्पादों, विशेषकर धान की बिक्री में राहत मिलेगी और उन्हें उचित मूल्य प्राप्त होगा। साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनकल्याणकारी नीतियों के तहत यह नवीन मंडियाँ शुरू की गई हैं, ताकि जनता को अपने कृषि उत्पाद विक्रय के लिए निकटतम केंद्र उपलब्ध हो सके।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोग इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री रेवती चंद्रा, मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह, महामंत्री श्याम लाल साहू, खेलन सिंह यादव, जगदीश साहू, नप अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन, महेत्तर श्रीवास, सोमेश बंजारे, नारायण साहू, रूप सिंह साहू, मनहरन साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष कमल पटेल, उमा साहू, मंडल उपाध्यक्ष हार बाई कुर्रे, सरपंच ठाकुरदिहा कुंती साहू, रविन्द्र सिंह बनाफर, परमेश्वर साहू, गुलशन महिलाने, पार्षदगण प्रदीप यादव, रामकुमार सिदार, महादेवा यादव, गणेश यादव, सेजेश भटगांव अध्यक्ष सुरेश रघु, सुमंत सोनी, रमेश साहू, मंडल मंत्री विशाल चौहान, रमेश पटेल, राजेश पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान भाई, नागरिक बंधु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।