बजरंग चौक पर सुशासन तिहार सम्पन्न, 1079 आवेदन प्राप्त, कई प्रकरणों का त्वरित निराकरण नपा अध्यक्ष ने नगर में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने अधिकारियों को दिए निर्देश।

MOTI LAL

May 26, 2026

सुशासन तिहार बजरंग चौक कसडोल

कसडोल। सोमवार को कसडोल नगर के हृदय स्थल बजरंग चौक में द्वितीय चरण के सुशासन तिहार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़े, नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया तथा सुशासन एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़े ने कहा कि शासन की मंशा है कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो तथा प्रत्येक नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं सहज रूप से पहुंचें। उन्होंने नगर के सभी वार्डों में सुचारू पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने, आवश्यकता पड़ने पर समय पर पानी टैंकर उपलब्ध कराने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

वृक्ष रोपण हेतु प्रोत्साहन देते जनप्रतिनिधि

वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू ने अपने उद्बोधन में नगर में अवैध महुआ शराब बिक्री पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे सामाजिक वातावरण एवं युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से अवैध शराब बिक्री पर सख्त कार्रवाई कर इसे पूर्णतः बंद कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि नगर के विकास एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर पंचायत लगातार कार्य कर रही है।

सुशासन तिहार के दौरान नागरिकों की समस्याएं भी सुनी गईं तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। शासन और जनता के बीच संवाद स्थापित कर समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल की गई।

कार्यक्रम में कुल 1079 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें कई मामलों का त्वरित निराकरण किया गया।

इस अवसर पर सुदीप मानिकपुरी (उपाध्यक्ष, नगर पंचायत कसडोल), श्यामाबाई साहू (पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष), राजकुमार जायसवाल (पूर्व मंडल अध्यक्ष), मोरध्वज पैकरा (जनपद पंचायत सभापति एवं प्रदेश मंत्री), शीला वर्मा, दशरथ पैकरा, अजय साहू, रामा धीवर, शकुंतला दीपक पटेल, पार्षद संतोष भारती, जानू यादव, नीरज साहू, चंद्रिका विमल वैष्णव, भानु प्रताप साहू, संजय साहू, सुंदर साहू, भगवती साहू, पुनेश्वर नाथ मिश्रा, मंजू बंजारे, एसडीएम रामरतन दुबे, तहसीलदार विवेक पटेल, सीएमओ मनीष वारे सहित नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्रधान संपादक

Share this content:

Leave a Comment