सुशासन तिहार 2026: शिविरों की नई तिथि को लेकर प्रशासन ने जारी की सूचना, 22 मई को लगेंगे 5 शिविर

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

May 20, 2026

बलौदाबाजार। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों की तिथियों में आंशिक संशोधन करते हुए जिला प्रशासन ने नई सूचना जारी की है। कलेक्टर कार्यालय से जारी संशोधित आदेश के अनुसार पहले 23 और 25 मई को प्रस्तावित शिविर अब 22 मई 2026, शुक्रवार को आयोजित किए जाएंगे। जिले के पांच अलग-अलग जनपद पंचायत क्षेत्रों में शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा और शासन की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। ग्रामीणों को राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, बिजली, पेयजल और सामाजिक योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के निराकरण की सुविधा एक ही स्थान पर मिलेगी।

 इन स्थानों पर लगेंगे शिविर

कोटियाडीह में कसडोल क्षेत्र का शिविर

कसडोल जनपद पंचायत अंतर्गत कोटियाडीह में आयोजित शिविर में 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल होंगे। इनमें कोटियाडीह, मटिया, अमलीडीह, बलौदा, बरपाली, धमलपुर, घटमडवा, मिचौरी, हसुवा, खपराडीह, खपरीडीह, कुम्हार, मोहतरा (ह), नरथा, नवरंगपुर, पुलेनी, कौवाताल, सुकली और बरेली शामिल हैं।

गिधपुरी में पलारी क्षेत्र का शिविर

पलारी जनपद पंचायत क्षेत्र के गिधपुरी में आयोजित शिविर में 16 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। इनमें गिधपुरी, देवगांव, मोहगांव, तेलासी, मलपुरी, मोहान, खपरी भ., बिजराडीह, बोहारडीह, हरिनभट्टा, सुन्द्रावन, गैतरा, जर्वे, गाडाकुसमी, चरौदा और बम्हनी शामिल हैं।

भटभेरा में सिमगा क्षेत्र का आयोजन

सिमगा जनपद पंचायत अंतर्गत भटभेरा में आयोजित शिविर में 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल होंगे। इनमें भटभेरा, बुडगहन, कुधरौद, तिल्दाबाधा, भोथाडीह, नेवारी, फुलवारी, हिरमी, बरडीह, परसवानी, मोहरा, भालेसुर, भैसा, संकरी, करेली, पेंट्री, अमेरी, सकलोर, झीपन और रावन शामिल हैं।

सकरी में बलौदाबाजार क्षेत्र का शिविर

बलौदाबाजार जनपद पंचायत क्षेत्र के लिए सकरी में शिविर लगाया जाएगा। इसमें सकरी, लिमाही, पनगांव, खम्हरिया (यदु), कंजी, पुरेना, खपरी, रिसदा, कोकड़ी और चरौटी ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।

करहीबाजार में भाटापारा क्षेत्र का शिविर

भाटापारा जनपद पंचायत क्षेत्र के करहीबाजार में आयोजित शिविर में 7 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल होंगे। इनमें करहीबाजार, बिटकुली, पासीद, रामपुर, धनेली, पाटन और खैरा शामिल हैं।

प्रशासन ने सभी विभागीय अधिकारियों को शिविरों में उपस्थित रहकर प्राप्त आवेदनों और शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाने और समस्याओं का मौके पर समाधान करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment