राहुल गांधी की भाषा पर भड़के भाजपा नेता योगेश योगी वर्मा, कहा – “देश के नेतृत्व का अपमान बर्दाश्त नहीं

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

May 20, 2026

पलारी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के लिए कथित तौर पर “गद्दार” जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर भाजपा जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी योगेश योगी वर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी लगातार हो रही राजनीतिक हार से बौखला गई है और अब मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ रही है।

योगेश योगी वर्मा ने कहा कि देश के संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं के खिलाफ इस तरह की अभद्र और अपमानजनक भाषा का प्रयोग कांग्रेस की घटती राजनीतिक सोच को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के बीच भरोसा खो चुकी कांग्रेस अब केवल विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोरने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है, जबकि अमित शाह ने देश की सुरक्षा और अखंडता को मजबूत करने का काम किया है। ऐसे नेताओं पर इस तरह की टिप्पणी करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का भी अपमान है।

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस को लोकतंत्र में विरोध और आलोचना का अधिकार है, लेकिन राजनीतिक विरोध के नाम पर देश के शीर्ष नेतृत्व को अपमानित करना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी अब उनकी हताशा और सत्ता से दूर होने की पीड़ा को साफ दिखा रही है।

योगेश योगी वर्मा ने कांग्रेस नेतृत्व से देश से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ा है और कांग्रेस की इस ओछी राजनीति का जवाब जनता लोकतांत्रिक तरीके से देगी।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment