मल्टी सॉन्ग ऑफ किशोर कुमार में झूमे सुरसाधक,
छुरा / गरियाबंद :- नगर के कृषि उपज मंडी प्रांगण में महान पार्श्व गायक किशोर कुमार की जयंती के अवसर पर “किशोर की यादें—एक सुरमई महफिल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई, गरियाबंद, फिंगेश्वर, कोपरा, पांडुका सहित अंचल के सुरसाधकों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इस दौरान किशोर कुमार के साथ-साथ अमित कुमार, मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर, आशा भोसले, मुकेश और मन्ना डे जैसे महान गायकों के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर उन्हें स्वरांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं किशोर कुमार के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात स्वरधारा परिवार के नए सदस्यों पूनम बाजपेई (राजनांदगांव), अदिति सिंह (ओडिशा), आशीष शिंदे (राजिम), हरीश निषाद एवं प्रकाश सिन्हा (कोपरा-पांडुका) सहित त्रिलोक कुमार ध्रुव का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
मंचासीन वरिष्ठ सदस्यों सुबोध फ्रैंकलिन, उत्तम पवार (रायपुर), हरीश ठक्कर (गरियाबंद), एलपी साहू (कोपरा), तरुणा पांडेय, रामकरण त्रिवेदी, आनंद गुप्ता एवं सलीम मेमन का भी मंचीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान रूपेश शर्मा ने किशोर कुमार के जीवन एवं उनके संगीत सफर पर प्रकाश डाला। “किशोर की यादें” कार्यक्रम की शुरुआत रूपेश शर्मा एवं नेमीचंद यादव ने गणेश वंदना से की। डिगेश्वरी गोस्वामी ने शिव भजन प्रस्तुत कर सावन को भक्तिमय बनाया, वहीं विजय सिन्हा, अधिवक्ता गरियाबंद ने राम भजन प्रस्तुत कर स्वरांजलि अर्पित की। पूनम बाजपेई ने “सत्यम शिवम सुंदरम” गीत की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का ध्यान आकर्षित किया।
इसके बाद श्यामा नेताम, सलीम मेमन, नेमीचंद यादव, आनंद गुप्ता, हुमन सिन्हा, नारायण प्रसाद साहू, लिलेश्वर प्रसाद साहू, आशीष शिंदे, अदिति सिंह, इमरान अली, तरुणा पांडेय, धनंजय हरित, धर्मेश शर्मा, सुबोध फ्रैंकलिन, भगवान सिंह चंद्राकर, दिनेश्वर साहू (राजिम), विनोद कुमार देवांगन, मंगल मूर्ति सोनी, आशीष ठक्कर, ऋषि कुमार साहू, पंकज गुप्ता, हरिश्चंद्र निषाद, छगन देवांगन, चितरंजन चंद्राकर, हीरालाल साहू, डामिन साहू, प्रकाश सिन्हा एवं त्रिलोक कुमार ध्रुव सहित अन्य कलाकारों ने सोलो एवं डुएट गीतों की प्रस्तुति देकर किशोर कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की।
हारमोनिका की प्रस्तुति रही विशेष आकर्षण,
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रायपुर से पहुंचे उत्तम पवार की हारमोनिका प्रस्तुति रही। उन्होंने “रूप तेरा मस्ताना” और “घुंघरू की तरह” जैसे लोकप्रिय गीतों की धुन हारमोनिका पर प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं।
इस अवसर पर सुबोध फ्रैंकलिन ने कहा कि “प्रेम, प्रेरणा और प्रोत्साहन ही परिवार का आधार है।” उन्होंने स्वरधारा परिवार के सदस्यों एवं कलाकारों के योगदान की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को कला और संगीत को जीवंत रखने का माध्यम बताया।
कार्यक्रम का संचालन हीरालाल साहू एवं रूपेश शर्मा ने किया। वहीं स्वरधारा परिवार के संस्थापक रामकरण त्रिवेदी को लक्की ट्रेडर्स छुरा की ओर से लक्की मेमन एवं अमिताभ जैन द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अमिताभ जैन, चितरंजन चंद्राकर, भोज साहू, तरुण वर्मा, विमल पुरोहित एवं लक्की मेमन का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ गणमान्य एवं संगीतप्रेमी अब्दुल समद खान, रमेश शर्मा, इस्माइल मेमन, विनय गुप्ता, देवेंद्र शर्मा, मीरा शर्मा, रश्मि गुप्ता, पूनम चंद्राकर, यशवंत सिन्हा, चंद्रवती सिन्हा, झरना दिव्य, सुशांत दिव्याकर, ललित वर्मा, किरण बघेल, त्रिलोक साहू, तेजराम साहू, अखिल चौबे, रोशनी चौबे, सचिन साहू, संतोष सचदेव, किशन सोनी, संगीता शर्मा, प्रमिला साहू, कुलेश्वरी साहू, ईश्वरी डिगेश, संतोष नायक एवं तिलक सहित चरौदा, दादरगांव और कोसमी के रसिकगण एवं स्वरधारा परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।