रुवाड़ हाई स्कूल में ग्रामीणों ने जड़ा ताला, स्कूल भवन की मांग को लेकर धरने पर बैठे,

BHUPENDRA SINHA

August 11, 2026

छुरा/गरियाबंद :- विकासखंड क्षेत्र के रुवाड़ हाई स्कूल में स्कूल भवन की वर्षों से लंबित मांग पूरी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने आज सुबह करीब 7 बजे स्कूल में तालाबंदी कर दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल के पास धरने पर बैठ गए और अपनी मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, रुवाड़ हाई स्कूल के लिए लंबे समय से स्कूल भवन निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में

अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। इसी नाराजगी के चलते ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़कर धरना शुरू किया।

तालाबंदी के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल परिसर के पास एकत्रित हुए और स्कूल भवन निर्माण की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से मांग लंबित है और अब वे अपनी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने के पक्ष में हैं।

फिलहाल बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल के पास धरने पर बैठे हुए हैं और स्कूल भवन निर्माण की मांग को लेकर विरोध जता रहे हैं।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment