खेल मैदान कसडोल में खिलाड़ियों के लिए दो हाई मास्ट लाइट की मांग जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष भावेश यादव ने विधायक संदीप साहू को सौंपा ज्ञापन

TEJASWI NATH SONI

June 8, 2026

शासकीय पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय मैदान कसडोल में खिलाड़ियों एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए दो हाई मास्ट लाइट लगाए जाने की मांग को लेकर जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष भावेश यादव ने क्षेत्रीय विधायक संदीप साहू को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि कसडोल का यह मैदान क्षेत्र का प्रमुख खेल मैदान है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में खिलाड़ी फुटबॉल, वॉलीबॉल, सॉफ्टबॉल, खो-खो सहित विभिन्न खेलों का अभ्यास करते हैं। इसके अलावा सुबह और शाम बड़ी संख्या में नागरिक स्वास्थ्य लाभ के लिए मैदान में भ्रमण करने पहुंचते हैं।

ज्ञापन में बताया गया कि मैदान में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को रात्रिकालीन अभ्यास में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही अंधेरा होने के कारण असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। ऐसी स्थिति में हाई मास्ट लाइट की स्थापना अत्यंत आवश्यक है।

विधायक संदीप साहू ने ज्ञापन पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए खिलाड़ियों एवं नागरिकों की मांग को उचित बताया तथा शीघ्र ही दो हाई मास्ट लाइट की स्वीकृति हेतु आवश्यक कार्रवाई कराने का सकारात्मक आश्वासन दिया।

इस अवसर पर भावेश यादव ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हाई मास्ट लाइट की स्थापना से खिलाड़ियों को रात्रिकालीन अभ्यास की बेहतर सुविधा मिलेगी, मैदान अधिक सुरक्षित बनेगा तथा क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

क्षेत्र के खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं नागरिकों ने भी विधायक द्वारा दिए गए सकारात्मक आश्वासन का स्वागत करते हुए शीघ्र स्वीकृति की अपेक्षा जताई है।

इस दौरान मेहुल साहू, जीतू साहू, राजा पटेल, सोम यादव, योगेश साहू, पीयूष, साहिल, आकाश सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment