सीईओ जिला पंचायत ने निर्माणाधीन पीएम आवास का किया निरीक्षण ,तेजी से निर्माण कार्य पूरा करने दिये निर्देश !

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

March 19, 2025

पंचायत ने निर्माणाधीन पीएम आवास का किया निरीक्षण ,तेजी से निर्माण कार्य पूरा करने दिये निर्देश !

जिला ब्यूरो चीफ / तोषन प्रसाद चौबे

बलोदा बाजार! सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल ने गत दिवस बलौदाबाजार जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कोकड़ी और दशरमा का  दौरा कर प्रधानमंत्री आवास योजना( ग्रामीण) अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने हितग्राहियों एवं सम्बंधित कर्मचारियों क़ो तेजी से आवास निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिये।सीईओ जिला पंचायत के द्वारा हितग्राही सोहन दास, सेवती बाई, जोधराम, सेवक राम मानिकपुरी के द्वाराप्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत बनाए जा रहे आवासो का निरीक्षण किया गया। पंचायतों में कुछ हितग्राहियों को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सेंट्रिंग प्लेट प्रदान किया गया है ।

इस दौरान जनपद सीईओ फकीरचरण पटेल, कार्यक्रम अधिकारी अविनाश पैंकरा, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर पूजा केरकेट्टा, सबइंजीनियर ,तकनीकी सहायक, सरपंच,रोजगार सहायक,आवासमित्र, सक्रिय महिला उपस्थित रहे।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

1 thought on “सीईओ जिला पंचायत ने निर्माणाधीन पीएम आवास का किया निरीक्षण ,तेजी से निर्माण कार्य पूरा करने दिये निर्देश !”

Leave a Comment