थाना कसडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘समाधान सेल’ की सूचना पर रंगे हाथों दबोचे गए 4 जुआरी, नकदी और ताश पत्ती जब्त

BIRENDRA KUMAR SEN

June 4, 2026

थाना कसडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘समाधान सेल’ की सूचना पर रंगे हाथों दबोचे गए 4 जुआरी, नकदी और ताश पत्ती जब्त

कसडोल। आम जनता की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जिले में शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” लगातार रंग ला रही है। इस सेल के माध्यम से मिल रही सूचनाओं के आधार पर पुलिस आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में समाधान सेल से मिली सटीक जानकारी पर थाना कसडोल पुलिस ने घेराबंदी कर जुआ खेल रहे चार जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. शर्मा के कुशल निर्देशन में थाना कसडोल पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए कलार पारा पीपल चौक, कसडोल में घेराबंदी की। यहाँ सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे चार आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपियों के फड़ से ₹2,270 नगद और 52 पत्ती ताश बरामद कर जब्त किया है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ थाना कसडोल में धारा 13 जुआ एक्ट एवं छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

  1. महेश राम जयसवाल (उम्र 62 वर्ष), निवासी- इंदिरा कॉलोनी, कसडोल

  2. रामेश्वर राव (उम्र 35 वर्ष), निवासी- बगदेवीपारा, कसडोल

  3. बालमुकुंद केवट (उम्र 55 वर्ष), निवासी- बगदेवीपारा, कसडोल

  4. राजकुमार केवट (उम्र 40 वर्ष), निवासी- कलार पारा, कसडोल

विशेष अपील: ‘समाधान सेल’ में दें अपराध की सूचना पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध या आपराधिक गतिविधि, सट्टा, जुआ या अन्य शिकायतों की जानकारी “समाधान सेल” के हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से तुरंत दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment