जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

TEJASWI NATH SONI

July 15, 2026

बलौदाबाजार, 15 जुलाई 2026। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST-2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जिला प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी निर्धारित पोर्टल https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/⁠� पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

जवाहर नवोदय विद्यालय देश के ग्रामीण प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने वाली प्रतिष्ठित संस्था है। चयन परीक्षा के माध्यम से प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण सुविधाओं के साथ छात्रावास, भोजन, पुस्तकें एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं भी निःशुल्क प्रदान की जाती हैं।

प्रवेश परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के लिए अभिभावक और विद्यार्थी परीक्षा प्रभारी से 8637253499 एवं 99811798925 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment