बसना पुलिस की त्वरित कार्रवाई 2 घंटे के भीतर लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

SARJU PRASAD SAHU

April 22, 2026

बसना। थाना बसना पुलिस ने लूट के एक मामले में सराहनीय तत्परता दिखाते हुए घटना के महज 2 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और लूटा गया पूरा सामान बरामद कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 को प्रार्थी राकेश सहिस (25 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 1 सरायपाली, ने थाना बसना में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल की रात वह अपने भाई की स्कूटी से भंवरपुर में शादी समारोह से लौट रहा था। गढ़पटनी रोड स्थित शराब भट्टी के पास दो अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया।

आरोपियों ने पहले पैसों की मांग की, और मना करने पर मारपीट कर डराया-धमकाया। इसके बाद वे प्रार्थी की जेब से 500 रुपये नकद, गले की चांदी की चैन और एक रेडमी पावर बैंक लूटकर फरार हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए, थाना बसना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर टीम गठित की और मुखबिरों व साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मात्र 2 घंटे के भीतर आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी—

1. आकाश पीटर (33 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 11 बसना

2. मनीष सोनवानी (19 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 6 बसना

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर लूटी गई पूरी सामग्री बरामद कर ली गई।

➡️ बरामद सामग्री—

➡️ एक चांदी की चैन

➡️ 500 रुपये नकद

➡️ एक मोबाइल पावर बैंक

थाना बसना पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से न केवल मामले का शीघ्र खुलासा हुआ, बल्कि क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर पुलिस की सक्रियता भी स्पष्ट हुई।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment