बलौदाबाजार: इंस्टाग्राम पोस्ट पर उपजा विवाद, युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश; 9 आरोपी गिरफ्तार

BIRENDRA KUMAR SEN

April 25, 2026

बलौदाबाजार: इंस्टाग्राम पोस्ट पर उपजा विवाद, युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश; 9 आरोपी गिरफ्तार

● *खोरसीनाला बलौदाबाजार में एक युवक के सांथ गंभीर रूप से मारपीट करने वाले 09 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*
● *मारपीट की इस गंभीर घटना में विधि से संघर्षरत एक बालक भी है शामिल*
● *थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को रिपोर्ट के 12 घंटे के भीतर लिया गया हिरासत में*
● *आरोपियों द्वारा जान से मारने की नीयत से पेट्रोल डालकर युवक को जलाने का भी किया गया प्रयास*
● *इंस्टाग्राम पर धमकी भरा पोस्ट डालने की बात को लेकर आरोपियों द्वारा दिया गया मारपीट एवं हत्या करने की कोशिश की घटना को अंजाम*
● *आरोपियों द्वारा एक राय होकर अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर किया गया मारपीट*
● *घटना के दौरान आरोपियों द्वारा क्रिकेट बैट, स्टिक, लाठी डंडे आदि से किया गया मारपीट*

दिनांक 23.04.2026 को प्रार्थी भीमबली साहू उम्र 19 साल निवासी ग्राम भरूवाडीह थाना पलारी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि *दिनांक 21.04.2026 को दोपहर 02:00 बजे आरोपियों द्वारा खोरसीनाला नाला बलौदाबाजार के पास एक राय होकर, अश्लील गाली गलौज करते हुए, जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थी के साथ मारपीट किया गया है। साथ ही उसकी हत्या करने के इरादे से आरोपियों द्वारा उसके ऊपर पेट्रोल डालकर माचिस मारने की कोशिश भी किया* गया। इस दौरान घटनास्थल के आसपास भीड़ बढ़ता देख सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 336/2026 धारा 109(1),115(2),351(2),61(2),191(2),191(3),190 बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

कि प्रकरण में *पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त विधि से संघर्षरत एक बालक सहित 09 आरोपियों को हिरासत में लिया* गया, जिनसे पूछताछ करने पर संपूर्ण घटना के संबंध में यह जानकारी प्राप्त हुआ कि/ प्रकरण के प्रार्थी भीमबली साहू द्वारा *दिनांक 21.04.2026 को अपने मोबाइल फोन से इंस्टाग्राम आईडी पर गिरफ्तार आरोपी राहुल भारती एवं अन्य के संबंध में धमकी भरा स्टेटस पोस्ट किया गया था, जिससे नाराज होकर आरोपियों द्वारा प्रार्थी को सबक सिखाने की योजना* बनाई गई। योजना अनुसार आरोपियों द्वारा प्रार्थी को धोखे से खोरसीनाला बलौदाबाजार के पास बुलाया गया एवं मौका पाकर सभी आरोपियों द्वारा प्रार्थी के साथ क्रिकेट बैट, स्टिक, डंडे आदि से मारपीट किया गया। *घटना के दौरान उनके द्वारा मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकाल कर प्रार्थी के ऊपर डालकर, उसे जान से मारने की नीयत से उस पर आग लगाने वाले ही थे, कि इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसे देखकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए*। प्रकरण में सभी 09 आरोपियों को आज दिनांक 24.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जारी है। प्रकरण विवेचना में है।

आरोपियों के नाम
1. राहुल भारती उम्र 23 वर्ष निवासी भैंसापसरा बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली
2. हरीश कुमार साहू उर्फ़ मानु उम्र 21 वर्ष निवासी संध्या फ्यूल के पास रायपुर रोड बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली
3. विकास भारती उर्फ झोल्टू उर्फ राकी उम्र 22 वर्ष निवासी भैंसापसरा बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली
4. चंद्र प्रकाश डोंगरे उर्फ मिर्ची उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 स्वीपर मोहल्ला बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली
5. अमन भारती उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 11 पहंदा रोड साहू लोहा बाडा के पास बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली
6. राहुल यादव उर्फ जैकर उम्र 28 वर्ष निवासी कल्याण सागर पारा भाटापारा थाना भाटापारा शहर
7. दुर्गेश दास मानिकपुरी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम पहंदा थाना सिटी कोतवाली
8. साहिल भारती उर्फ सदल्लू उम्र 18 वर्ष निवासी भैंसापसरा बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली
9. विधि से संघर्षरत एक बालक

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment