बलौदाबाजार: कलेक्टर ने ली सीएसआर की बैठक; संयंत्रों में सुरक्षा ऑडिट और स्थानीय रोजगार पर रहेगा जोर
बलौदाबाजार, 24 अप्रैल 2026 कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शुक्रवार को जिले के औद्योगिक संयंत्रों के यूनिट हेड और संबंधित अधिकारियों के साथ कॉपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि औद्योगिक विकास के साथ-साथ श्रमिकों की सुरक्षा और स्थानीय युवाओं का कल्याण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जिले के सीमेंट और अन्य संयंत्रों में होने वाली दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए हैं:
- सुरक्षा ऑडिट: सभी संयंत्रों को आगामी 1 मई तक अनिवार्य रूप से ‘सेफ्टी ड्रिल’ पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।
- कमियों का सुधार: ड्रिल के दौरान उन सभी तकनीकी और मानवीय कमियों को चिन्हित कर दुरुस्त किया जाए, जिनसे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
- स्वच्छता व पर्यावरण: संयंत्र परिसरों के 3 से 5 किलोमीटर के दायरे में स्वच्छता सुनिश्चित करने और सघन वृक्षारोपण कर हरियाली बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
स्थानीय युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए कलेक्टर ने ‘हम होंगे कामयाब’ अभियान के तहत एक नई कार्ययोजना पेश की है:
-
- एकीकृत वेब पोर्टल: जिला प्रशासन और संयंत्रों के बीच समन्वय के लिए एक पोर्टल विकसित किया जाएगा। यहाँ संयंत्र अपनी रिक्तियों की जानकारी देंगे और युवा अपनी योग्यतानुसार प्रशिक्षण व रोजगार के लिए आवेदन कर सकेंगे।
- बड़ा लक्ष्य: इस वर्ष जिले के लगभग 2,000 युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
- शिक्षा पर ध्यान: सीएसआर के माध्यम से JEE और NEET की कोचिंग सुविधा शुरू की जाएगी, जिसके प्रथम चरण में 40 मेधावी बच्चों का चयन किया जाएगा।
”संयंत्रों में शून्य दुर्घटना सुनिश्चित करना हमारा लक्ष्य है। साथ ही, उद्योग और स्थानीय युवाओं के बीच की दूरी को पाटने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म एक मील का पत्थर साबित होगा।”
— कुलदीप शर्मा, कलेक्टर (बलौदाबाजार-भाटापारा)