जिला ब्यूरो चीफ/ तोषन प्रसाद चौबे
बलौदाबाजार। जिले के ग्राम ढाबाडीह सोनबरसा जंगल के पास रविवार 17 अगस्त की शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों में ढाबाडीह लटुवा निवासी 23 वर्षीय तेजेश्वर प्रसाद नेताम, पारागांव के 32 वर्षीय राजा ध्रुव और 70 वर्षीय सोनारिन ध्रुव शामिल हैं। हादसे में राजा ध्रुव के साथ मौजूद उनके दो छोटे बच्चे—चार वर्षीय परसराम ध्रुव और ढाई वर्षीय मनीषा ध्रुव—गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल बलौदाबाजार में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिलों के नंबर क्रमशः CG 22 U 9266 और CG 22 AE 0970 हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
Related posts:

आरवी विद्या मंदिर स्कूल बया की छात्रा मधु साहू का नवोदय विद्यालय में प्रथम प्रयास में चयन, क्षेत्र म...

बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाला युवक गिरफ्तार डीआईजी रामकृष्ण साहू के...
