बाल विवाह मुक्त बिलासपुर: 27 नवंबर को विशेष ग्राम सभाएं, पंचायत सचिव बने बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी

SARJU PRASAAD SAHU

November 25, 2026

बिलासपुर। 25 नवंबर 2026 बाल विवाह की रोकथाम और जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में 27 नवंबर को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सभी जनपद पंचायतों के सीईओ को विशेष ग्राम सभाओं के आयोजन, सार्वजनिक स्थलों पर बाल विवाह रोकथाम की शपथ एवं जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत 21 दिसंबर तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत ग्राम सभाओं में बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत का प्रस्ताव पारित किया जाएगा। जिले के सभी ग्राम पंचायत सचिवों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी घोषित किया गया है। विवाह के सीजन को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने पंचायत सचिवों को विशेष सतर्कता बरतने तथा बाल विवाह की रोकथाम के लिए सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment