आरवी विद्या मंदिर स्कूल बया की छात्रा मधु साहू का नवोदय विद्यालय में प्रथम प्रयास में चयन, क्षेत्र में हर्ष का माहौल

BIRENDRA KUMAR SEN

October 7, 2026

आरवी विद्या मंदिर स्कूल बया की छात्रा मधु साहू का नवोदय विद्यालय में प्रथम प्रयास में चयन, क्षेत्र में हर्ष का माहौल

बया: आरवी विद्या मंदिर स्कूल, बया की होनहार छात्रा कुमारी मधु साहू ने प्रतिष्ठित जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्रा के पहले ही प्रयास में इस प्रतिष्ठित संस्थान में चयन होने से विद्यालय परिवार और परिजनों में भारी उत्साह व खुशी की लहर है।

कुमारी मधु साहू, पिता श्री रमाकांत साहू, प्रारंभ से ही पढ़ाई में मेधावी और अनुशासित छात्रा रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार द्वारा छात्रा और उनके अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री लोकेश कुमार प्रधान ने छात्रा को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में सफलता प्राप्त करना गर्व का विषय है। यह परिणाम छात्रा की नियमित लगन, शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन और माता-पिता के सकारात्मक सहयोग का ही प्रतिफल है। उन्होंने आगे कहा कि आरवी विद्या मंदिर का सदैव यही प्रयास रहता है कि ग्रामीण अंचल के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार किया जाए।

मधु के पिता श्री रमाकांत साहू ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय प्रबंधन और समस्त शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कड़ी मेहनत और व्यक्तिगत मार्गदर्शन के कारण ही उनकी बिटिया को यह सफलता मिली है।

इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने छात्रा मधु साहू को ढेरों शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment