सोनाखान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का भव्य स्वागत, आतिशबाजी और नारों से गूंजा चौक – युधिष्ठिर नायक
सोनाखान / गिधौरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के एक दिवसीय सारंगढ़ प्रवास के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान द्वारा गिधौरी चौक में उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। बैज के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और गगनभेदी नारों से पूरे गिधौरी क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।
स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के साथ बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे, सारंगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाओं से प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संदीप अग्रवाल, राज महंत पी.के. धृतलहरे, मोती साहू, तुलेश्वर वर्मा, रामशंकर साहू, जान मोहम्मद खान, सतीश साहू, गजेंद्र पटेल, हरिराम पटेल, इतवारी राम साहू, दयादास महंत, महावीर गोंड, विद्या केवट, खुशी लाल भारद्वाज, छोटे लाल मानिकपुरी, सुशील साहू, तोरण सिंह कंवर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं आमजन शामिल हुए


