दीपावली को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक, ₹10 से लेकर ₹24 हजार तक के पटाखे उपलब्ध; मेड इन इंडिया उत्पादों की मांग पर जोर
बिलासपुर। दीपावली पर्व को लेकर न्यायधानी बिलासपुर में पटाखा बाजार पूरी तरह सजकर तैयार हो गया है। इस बार शहर के मुख्य पटाखा बाजार का स्थान बदलते हुए अरपा नदी के किनारे बाजार लगाया गया है, जहां आतिशबाजी की कुल 135 दुकानें सजाई गई हैं। बाजार शुरू होते ही यहां खरीदारों की आवाजाही बढ़ने लगी है और दीपावली की खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
अरपा रिवर किनारे 135 दुकानों में सजी आतिशबाजी की वैरायटी
इस वर्ष पटाखा बाजार का स्थान बदलने से दुकानदारों को नई व्यवस्था में कारोबार करने का अवसर मिला है। पटाखा व्यापारी संरक्षक राकेश पंजवानी ने बताया कि इस बार बाजार की जगह में बदलाव किया गया है, जिससे बेहतर व्यवस्था के साथ खरीदारों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि दीपावली नजदीक आते ही बाजार में भीड़ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोग भीड़भाड़ वाले समय से बचते हुए सुविधाजनक समय पर खरीदारी करने पहुंचें, ताकि छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने बताया कि उनकी ओम पटाखा दुकान, दुकान नंबर 2 से 3 में लगाई गई है। वे पिछले करीब 30 वर्षों से पटाखा व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। उनकी दुकान में 10 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक की आतिशबाजी उपलब्ध है।
बच्चों के लिए आकर्षक वैरायटी, ग्रीन पटाखों पर विशेष जोर
व्यापारी राकेश पंजवानी ने बताया कि इस बार बच्चों के लिए भी पटाखों की कई आकर्षक वैरायटी उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें टिकली, लड़ी, बम, पिस्तौल, फुलझड़ी, माचिस बम सहित विभिन्न प्रकार के पटाखे शामिल हैं। इसके साथ ही बाजार में ग्रीन एवं इको-फ्रेंडली पटाखों की नई वैरायटी भी देखने को मिल रही है। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों को ग्रीन पटाखों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
ग्राहकों का भरोसा बरकरार, स्वदेशी पटाखों की मांग
ओम पटाखा दुकान से पिछले 5-6 वर्षों से खरीदारी कर रहे नियमित ग्राहक राकेश ने बताया कि वे हर साल इसी दुकान से पटाखे खरीदते हैं। उनके अनुसार यहां अच्छी गुणवत्ता के पटाखे उचित कीमत पर मिलते हैं। दुकान में हर वर्ष नई-नई वैरायटी उपलब्ध कराई जाती हैं। इस बार भी ग्रीन पटाखों की अच्छी रेंज आई है।
ग्राहक ने बताया कि यहां स्वदेशी यानी मेड इन इंडिया पटाखों को प्राथमिकता दी जाती है। गुणवत्ता और उचित कीमत के कारण उनका इस दुकान पर वर्षों से भरोसा बना हुआ है।
पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाएं सुरक्षित दीपावली
अंत में व्यापारियों और ग्राहकों ने बिलासपुरवासियों से अपील की कि दीपावली का त्योहार खुशियों और उत्साह के साथ मनाएं, लेकिन पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखें। नागरिक ग्रीन एवं पर्यावरण के अनुकूल पटाखों को प्राथमिकता दें तथा केवल अधिकृत दुकानों से ही आतिशबाजी खरीदें। पटाखे जलाते समय सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करें और बच्चों को बड़ों की निगरानी में ही आतिशबाजी करने दें।
इस बार अरपा नदी किनारे सजा 135 दुकानों का पटाखा बाजार दीपावली की रौनक बढ़ा रहा है। अब शहरवासियों में त्योहार की खरीदारी को लेकर उत्साह दिखाई देने लगा है।
Related posts:

कलेक्टर दीपक सोनी ने जिलेवासियो को दी होली की शुभकामनाएं शांति, सौहार्दपूर्ण एवं हर्बल गुलाल का उपय...

सांकरा जोंक नदी के पुराने पुल पर कार-बाइक में भीषण भिड़ंत, दोनों वाहन नदी में गिरे; 1 की मौत, 1 लापत...
