ग्राम चांदन में गूंज रही श्रीकृष्ण भक्ति की गूंज, अनुरागिनी ममता शर्मा की कथा सुनने उमड़ रहे हजारों श्रद्धालु

SARJU PRASAAD SAHU

November 5, 2026

“यह संसार कर्म प्रधान है, मनुष्य को सदैव अच्छे कर्म करने चाहिए – ममता शर्मा”

सोनाखान। वनांचल क्षेत्र के ग्राम चांदन में श्रीधाम वृंदावन से पधारीं “अनुरागिनी ममता शर्मा” के श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण की अमृतमयी कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा के श्रवण के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पूरा कथा स्थल भक्तिमय वातावरण और राधे-कृष्ण के जयकारों से गूंज रहा है।

कथा के दौरान अनुरागिनी ममता शर्मा ने कहा कि यह संसार कर्म प्रधान है। मनुष्य को अपने जीवन में सदैव अच्छे कर्म करने चाहिए, क्योंकि कर्म ही मनुष्य की पहचान और उसके जीवन की दिशा निर्धारित करते हैं।

कथा के क्रम में आज भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक बाल लीलाओं, माखन चोरी प्रसंग और गोवर्धन पूजा की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर एवं रोचक वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। उपस्थित भक्तजनों ने पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ कथा का रसपान किया।

इस धार्मिक आयोजन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, जान मोहम्मद खान, मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल निषाद, धनीराम नाग, सुरेन्द्र पटेल, होताराम पटेल, देवराम डडसेना, खीमानंद पटेल, पीताम्बर, तिलकराम नायक, चरण सिंह नायक, शिवकुमार सेन, गुरुदयाल, गोपाल पटेल, गिरधारी, सहित सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में माता-बहनों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता देखने को मिली। ग्राम चांदन में आयोजित यह श्रीकृष्ण कथा क्षेत्र में आध्यात्मिकता, श्रद्धा और भक्ति का सुंदर संदेश दे रही है।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment