वृंदावन के रज-प्रसाद को ग्रहण करें: ममता शर्मा
चांदन (सोनाखान): सोनाखान वनांचल के ग्राम चांदन में आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। कथा के दौरान श्रीधाम वृंदावन से पधारीं पूज्य व्यास “अनुरागिनी ममता शर्मा जी” के श्रीमुख से भक्तगण भगवान श्री कृष्ण की अमृतमयी लीलाओं का रसपान कर रहे हैं।
कथा के क्रम में आज व्यासपीठ से भगवान श्री कृष्ण की दिव्य बाल लीलाओं, माखन चोरी तथा पावन गोवर्धन पूजा की कथा का जीवंत एवं संगीतमय वर्णन किया गया। कथावाचिका ममता शर्मा जी ने श्रद्धालुओं को वृंदावन की महिमा बताते हुए ‘वृंदावन के रज-प्रसाद’ को अपने जीवन में ग्रहण करने का संदेश दिया, जिसे उपस्थित सभी भक्तों ने एकाग्रचित्त और भक्तिभाव से श्रवण किया।
इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, जान मोहम्मद खान, मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल निषाद, धनीराम नाग, सुरेन्द पटेल, होताराम पटेल, देव राम डडसेना, खीमानंद पटेल, पीताम्बर, तिलक राम नायक, चरण सिंह नायक, शिवकुमार सेन, गुरुदयाल, गोपाल पटेल, गिरधारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, आमजन एवं बड़ी संख्या में माताएं-बहनें पूरी श्रद्धा व भक्ति भाव से उपस्थित रहे।


