
रिपोर्टर टेकराम कोसले
कसडोल :- खपरीडीह में रंगोली एवं दीपक सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा, कलात्मक कौशल एवं उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया।
इस आयोजन में रंगोली प्रतियोगिता में 21 तथा दीपक सजावट प्रतियोगिता में 29 छात्र-छात्राओं सहित कुल 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
रंगोली प्रतियोगिता के विजेता
प्रथम पुरस्कार – मुस्कान यादव
द्वितीय पुरस्कार – मानसी साहू
तृतीय पुरस्कार – भूमिका केवट
दीपक सजावट प्रतियोगिता के विजेता
प्रथम पुरस्कार – दिविका चौहान
द्वितीय पुरस्कार – हाया पटेल
तृतीय पुरस्कार – मुस्कान यादव
सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थी
पम्पलेट में प्रकाशित सूची के अनुसार सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं:
लोकांशा प्रजापति■रितिका प्रजापति-लिसा मिरी-कंचन केवट-योगिता-जीविका पटेल-निधि पटेल-जानवी केवट
विद्या चौहान
विनय केवट
रियाश केवट
तनुजा प्रजापति
परिधि पटेल
सौम्या केवट
गणेशी केवट
वेदिका पटेल
साधना प्रजापति
योगिता यादव
अंगिता साहू
याम्या वर्मा
विकास साहू
तन्मय केवट
पारस पटेल
नकद पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 51 रुपये, द्वितीय विजेता को 41 रुपये तथा तृतीय विजेता को 31 रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। वहीं सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 10-10 रुपये देकर सम्मानित किया गया।
प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार विद्यालय के प्राचार्य हेतराम पटेल द्वारा प्रदान किए गए। वहीं सांत्वना पुरस्कार टेकराम कोसले, प्रदेशाध्यक्ष, बहुजन सशक्तिकरण संघ छत्तीसगढ़ के द्वारा वितरित किए गए।
बच्चों की प्रतिभा को मिला प्रोत्साहन
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की सराहनीय उपस्थिति रही। सभी ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई सुंदर एवं आकर्षक रंगोलियों और दीपक सजावट की प्रशंसा की।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देना, उनमें कला के प्रति रुचि विकसित करना तथा भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक त्योहारों के महत्व से परिचित कराना था।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्थान – ज्ञानगंगा विद्यालय, खपरिडीह।
Related posts:

समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध रुप से शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी शराब कोचिया को कि...

समाधान सेल" की सूचना पर कसडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध महुआ शराब के साथ महिला कोचिया गिरफ्तार
