जांजगीर-चांपा में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ का सम्मान समारोह जारी

TEJASWI NATH SONI

October 4, 2026

जांजगीर-चांपा, 4 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की जांजगीर-चांपा इकाई द्वारा आज रविवार को ओम सिटी, चांपा में सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक प्रस्तावित है।

समारोह में पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ-साथ विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डा. चरणदास महंत, अति विशिष्ट अतिथि विजय पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा तथा अध्यक्षता संत रायठोर हैं।

पत्रकारों और विशिष्टजनों का होगा सम्मान

सम्मान समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे पत्रकारों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों का सम्मान किया जा रहा है। आयोजन को लेकर पत्रकारों एवं आमंत्रित अतिथियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

कार्यक्रम में नगर पालिका चांपा के अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, उपाध्यक्ष अमर चटकार, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की सभापति उमा राजेंद्र राठौर, जनपद पंचायत बलौदा की सभापति चुड़ामणी राठौर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों को भी विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

इसके अलावा पत्रकार महासंघ के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, पत्रकार साथी तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अतिथि भी समारोह में शामिल हो रहे हैं।

पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का संकल्प

सम्मान समारोह के माध्यम से पत्रकारों के योगदान को प्रोत्साहित करने के साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्षता, जिम्मेदारी और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संदेश दिया जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम निर्धारित समय तक जारी रहेगा तथा समारोह के दौरान विभिन्न अतिथियों और सम्मानित होने वाले पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, जांजगीर-चांपा इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय पत्रकारों एवं नागरिकों में भी उत्साह देखा जा रहा है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment