ग्राम पंचायत अमोंदी में धूमधाम से हुआ माता लक्ष्मी पूजन

SARJU PRASAAD SAHU

November 15, 2026

गुरुदेव राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी महाराज हुए शामिल

कटगी। ग्राम पंचायत अमोंदी के गुड़ी चौक में आयोजित माता लक्ष्मी पूजन कार्यक्रम में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में परम पूज्य गुरुदेव राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी महाराज, पीठाधीश्वर श्री दूधाधारी मठ रायपुर एवं श्री शिवरीनारायण मठ, मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में गुरुदेव के आगमन पर ग्रामीणों ने पुष्पमाला पहनाकर और जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया। पूरे गांव में उत्सव का माहौल रहा। माता लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति के लिए प्रार्थना की गई।

जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

स अवसर पर क्षेत्र के पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हेमंत दुबे रज्जू खान चंद्रभान साहू सरपंच लक्ष्मी नारायण सागर , सरपंच, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने गुरुदेव का आशीर्वाद लिया और माता लक्ष्मी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

अपने आशीर्वचन में गुरुदेव राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी महाराज ने कहा कि माता लक्ष्मी धन, वैभव और समृद्धि की देवी हैं, लेकिन सच्ची लक्ष्मी वह है जो परिश्रम, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलकर प्राप्त होती है। उन्होंने ग्रामीणों से आपसी भाईचारा, संस्कार और सनातन परंपरा को बनाए रखने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि गांव की एकता और संस्कृति ही समाज की असली ताकत है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा और संस्कारों की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से छग झेरिया यादव समाज के युवा प्रकोष्ट पंजीयन क्रमांक 5066 के प्रदेश अध्यक्ष चंदराम यादव का विशेष योगदान रहा । कार्यक्रम के अंत में चंदराम यादव द्वारा राजे श्री महंत रामसुंदर दास जी को खाटु श्याम जी मूर्ति स्मृति चिन्ह के रूप मे एवं साल श्री फल भेट किया गया । तथा आरती करने आए सभी माता- बहनो को भी श्री महंत जी के हाथो से साल भेट के रूप मे वितरण किया गया । अध्यक्ष संतोष कुमार यादव छग झेरिया यादव समाज बलौदा परिक्षेत्र , हीरा वैष्णव, गोपाल डडसेना, भूवन डडसेना, जय मॉ लक्षमी समिति गुड़ी चौक , गेंदराम साहू , मुरारी श्रीवास, जीवन साहू, निरेन्द्र कैवर्त्य गुरुज , पुनऊ राम , राजकुमार केवट, लतेल केवट , विमल साहू, मनोज केवट, फूलदास वैष्णव, योगेश वैष्णव , राजकुमार कर्ष , गुलाब डडसेना, परमेश्वर डडानेना, तरुण डडसेना, लोकेश कैवर्त, दुर्गेश, सुमीत कर्य, लाला कैवर्त्य , बल्लु महराज,महिला समिति के श्रीमति आशा यादव, श्रीमति रामकुमारी, श्रीमति सुमित्रा बाई, श्रीमति कुमारी बाई, श्रीमति अंजनी वैष्णव, श्रीमति रामश्वरी, श्रीमति शिवकुमारी, श्रीमती मीनू कैवर्त, श्रीमति लीली साहु, श्रीमती अंजली, श्रीमती क्याबाई, श्रीमती साधमति, श्रीमती मालती केवट श्रीमती लक्मीन श्रीमती रामकुमारी डडसेना, श्रीमती किरन केवट, श्रीमती जगबई कर्ष, श्रीमती सरोजनी केवट, श्रीमती मधु केवट, श्रीमती दामनी कर्ष, श्रीमती, श्रीमती लता केवट, श्रीमती रुकमणी, श्रीमती सुंदर बई, श्री गोदावरी वैष्णव,खोलबहरीन आदि सैकड़ो महिला पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment