सुखीपाली में अवैध महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार: पिथौरा पुलिस ने घर की बाड़ी में दी दबिश, 15 लीटर शराब जब्त कर भेजा जेल

BIRENDRA KUMAR SEN

September 29, 2026

सुखीपाली में अवैध महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार: पिथौरा पुलिस ने घर की बाड़ी में दी दबिश, 15 लीटर शराब जब्त कर भेजा जेल

पिथौरा / महासमुंद: महासमुंद जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री व परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पिथौरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम सुखीपाली में दबिश देकर एक व्यक्ति को भारी मात्रा में अवैध हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार (29 सितंबर 2026) को पिथौरा पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सुखीपाली निवासी जोतराम साहू अपने घर की बाड़ी में बिक्री के उद्देश्य से अवैध महुआ शराब छिपाकर रखा है। सूचना की तस्दीक होते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर बताए गए ठिकाने पर छापामार कार्रवाई की।

दबिश के दौरान पुलिस ने मौके से संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपना नाम जोतराम साहू (47 वर्ष), पिता पुनितराम साहू, निवासी ग्राम सुखीपाली बताया। पुलिस ने जब उसके घर की बाड़ी की विधिवत तलाशी ली, तो एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी बरामद हुई। बोरी की जांच करने पर उसके भीतर तीन पॉलिथिन में पांच-पांच लीटर कर कुल 15 लीटर हाथ भट्ठी से बनी कच्ची महुआ शराब पाई गई, जिसकी बाजार दर पर अनुमानित कीमत लगभग 3,000 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने मौके से 15 लीटर अवैध शराब को जब्त करते हुए आरोपी जोतराम साहू के खिलाफ थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 247/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment