मोहतरा में भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन, विधायक कविता प्राण लहरे रहीं मुख्य अतिथि,सरपंच अलका अजय साहू के नेतृत्व में हुआ आयोजन।

BIRENDRA KUMAR SEN

October 27, 2026

*मोहतरा में भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन, विधायक कविता प्राण लहरे रहीं मुख्य अतिथि,सरपंच अलका अजय साहू के नेतृत्व में हुआ आयोजन।*

*रावण दहन के साथ कर्मा नृत्य और माया स्टार लोक कला मंच की प्रस्तुति ने बांधा समां*

विधायक कविता प्राण लहरे रहीं मुख्य अतिथि,सरपंच अलका अजय साहू के नेतृत्व में हुआ आयोजन।

मोहतरा। असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व के अवसर पर ग्राम मोहतरा में भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। भजनभाठा स्थित प्राथमिक शाला भवन के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में रावण दहन के साथ छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति की मनमोहक झलक देखने को मिली। सरपंच अलका अजय साहू के नेतृत्व में आयोजित इस उत्सव में जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक कविता प्राण लहरे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जबकि सुनीता विमल देवांगन विशिष्ट अतिथि थी।ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों द्वारा विधायक का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

दशहरा उत्सव का प्रमुख आकर्षण रावण दहन रहा। बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक इस आयोजन ने लोगों को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उत्सव के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। दशहरा पर्व ने एक बार फिर भारतीय संस्कृति की उस महान परंपरा को जीवंत किया, जो हमें अन्याय और अहंकार का त्याग कर सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

 

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक विरासत को दर्शाता कर्मा नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। पारंपरिक लोकनृत्य की प्रस्तुति ने ग्रामीण संस्कृति की सुंदरता को मंच पर जीवंत कर दिया। कर्मा नृत्य के माध्यम से लोकपरंपरा, सामूहिकता और अपनी माटी से जुड़े रहने का संदेश देखने को मिला।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में माया स्टार लोक कला मंच की शानदार प्रस्तुति ने उत्सव में चार चांद लगा दिए। लोककला की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनोरंजन किया और पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

 

कार्यक्रम में सरपंच अलका साहू, सरपंच प्रतिनिधि अजय साहू, उपसरपंच शीतल संजय साहू, सचिव राधे लाल साहू एवं रोजगार सहायक नरेंद्र पंकज सहित पंचायत प्रतिनिधियों की सहभागिता रही।

 

इस अवसर पर पंचगण प्रीति बंजारे, सीमा एलिस पाटिल, बादल यादव, संगीता छोटेलाल साहू, नहरसाय साहू, साहिल बर्मन, तेरस रविशंकर जॉन, शंकरलाल साहू, संध्या देवेंद्र साहू, सुमित्रा पंकज, मनोज पंकज एवं मंजू भगवान प्रसाद साहू द्वारा आयोजन में सहभागिता निभाई गई।

कांग्रेस नेताओं एवं गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति

दशहरा उत्सव में पूर्व सरपंच प्रतिनिधि एवं ग्राम कोतवाल छोटूदास मानिकपुरी, पूर्व सरपंच संतोष साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुंदन यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी छोटे लाल मानिकपुरी, पत्रकार दिनेश मानिकपुरी तथा पूर्व पंच एवं युवा कांग्रेसी पुरुषोत्तम यादव उपस्थित रहे।

इसके अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी रामगिलास यादव, युवा कांग्रेसी ललित यादव, अनिल यादव, अरविंद लहरे, ओमप्रकाश साहू, अरविन्द साहू एवं महेश्वर साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का संगम बना दशहरा उत्सव

ग्राम मोहतरा में आयोजित यह दशहरा उत्सव धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का सुंदर संगम बना। रावण दहन से मिले सत्य की विजय के संदेश, कर्मा नृत्य में झलकी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और माया स्टार लोक कला मंच की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

ग्राम पंचायत के नेतृत्व एवं ग्रामीणों की सहभागिता से आयोजित इस उत्सव ने यह संदेश दिया कि हमारी संस्कृति और परंपराएं ही हमारी असली पहचान हैं। इन्हें संजोकर रखना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment