पलारी की दो शिक्षिकाओं का बढ़ा मान, संध्या-कविता को मिला राज्य स्तरीय गुरु गौरव सम्मान

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

September 29, 2026

 

पलारी। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए पलारी ब्लॉक की दो शिक्षिकाओं संध्या पैकरा और कविता सरसीहा को राज्य स्तरीय गुरु गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रदेशभर से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित समारोह में दोनों शिक्षिकाओं को यह सम्मान मिला।

संध्या पैकरा वर्तमान में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय दतान-प और कविता सरसीहा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसदेवरी में पदस्थ हैं। दोनों शिक्षिकाएं लंबे समय से अपनी नवाचारी गतिविधियों और रचनात्मक शिक्षण कार्यों के लिए पहचान रखती हैं। विद्यालय में बच्चों को किताबों के साथ गतिविधियों के माध्यम से सीखने के अवसर उपलब्ध कराने और शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए वे लगातार प्रयास करती रही हैं।

खास बात यह है कि दोनों शिक्षिकाएं जिस भी विद्यालय में पदस्थ रहीं, वहां अपनी कार्यशैली से विद्यार्थियों और विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया। उनके कार्यों को पहले भी विभिन्न मंचों पर सराहा और सम्मानित किया जा चुका है। राज्य स्तरीय सम्मान मिलने से पलारी ब्लॉक के शिक्षक समुदाय में खुशी का माहौल है।इस उपलब्धि पर देवेंद्र साहू, लोचन बांधे, कान्हा साहू, अशोक पैकरा, दिलेश्वर भारद्वाज, खगेश रात्रे, दया ध्रुव, श्रवण साहूसहित ब्लॉक पलारी के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दोनों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment