ऑपरेशन निश्चय: बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बोलेरो से 35.400 किलो गांजा जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार

SARJU SAHU

September 26, 2026

बसना। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत बसना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पलसापाली बेरियर स्थित अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट के पास घेराबंदी कर एक बोलेरो वाहन से 35.400 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गांजा, बोलेरो वाहन और मोबाइल सहित कुल 22 लाख 90 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस के अनुसार पलसापाली बेरियर के पास वाहन चेकिंग के दौरान उड़ीसा के पदमपुर की ओर से आ रही संदिग्ध सफेद रंग की बोलेरो क्रमांक CG 04 NW 0801 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में प्लास्टिक की बोरी में रखा 35.400 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गांजा उड़ीसा के मोहनगिरी, जिला कालाहांडी से लाया गया था और इसे बिक्री के लिए पुणे, महाराष्ट्र ले जाने की योजना थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की है।

ये आरोपी गिरफ्तार

  1. 1. उमेश गोरे, पिता भरत गोरे, उम्र 24 वर्ष, निवासी देवगांव, थाना पारागांव, जिला पुणे, महाराष्ट्र।
  2. 2. बृजलाल साहू, पिता दशरथ साहू, उम्र 38 वर्ष, निवासी टोंगो-पथरा, थाना पिथौरा, जिला महासमुंद, छत्तीसगढ़।
  3. 22.90 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 35.400 किलो गांजा, जिसकी कीमत 17 लाख 70 हजार रुपये, एक बोलेरो वाहन जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये और दो मोबाइल फोन जिसकी कीमत 20 हजार रुपये बताई गई है। इस तरह जब्त संपत्ति की कुल कीमत 22 लाख 90 हजार रुपये है।

बसना पुलिस की इस कार्रवाई को अंतर्राज्यीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment