महासमुंद जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशीली टेबलेट के अवैध कारोबार का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार
सरायपाली / महासमुंद:
महासमुंद जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं की अवैध खरीदी-बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 690 नग प्रतिबंधित नाइट्र्राजेपाम (Nitrazepam) टैबलेट और तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल समेत कुल 1,05,200 रुपये की संपत्ति जब्त की है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक जिला महासमुंद के मार्गदर्शन में पुलिस को 14 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट लेकर झिलमिला-बैदपाली रोड सरायपाली की ओर आने वाले हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए सरायपाली पुलिस की टीम ने तुरंत बैदपाली रोड बाजार पड़ाव के पास पहुंचकर घेराबंदी की। कुछ देर की निगरानी के बाद, मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक सीजी-06 जीजे-5116) पर सवार चार संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे, जिन्हें पुलिस ने तत्परता से घेरकर पकड़ लिया।
पकड़े गए व्यक्तियों के पास रखे झोले की तलाशी लेने पर उसमें प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुईं। पूछताछ करने पर उन्होंने इन टेबलेट्स को अपने ग्राहकों को बेचने के लिए लाना स्वीकार किया।
पुलिस ने मौके से निम्नलिखित सामग्रियां जब्त कीं:
-
प्रतिबंधित नशीली टेबलेट: नाइट्र्राजेपाम टेबलेट आईपी नाइट्रोसम 10 एमजी (Nitrazepam Tablet IP Nitrosum 10 mg) के कुल 69 पत्ते (प्रत्येक पत्ते में 10 नग), यानी कुल 690 नग टेबलेट, जिसकी कीमत 55,200 रुपये है।
-
परिवहन साधन: तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, कीमत 50,000 रुपये।
-
कुल जप्त संपत्ति: 1,05,200 रुपये।
मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 359/26 धारा 21 एनडीपीएस (नारकोटिक) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
-
शेखर बाघ (पिता विमल बाघ, उम्र 19 वर्ष), निवासी डोंगरीपारा झिलमिला, थाना सरायपाली।
-
विवेकानंद बंछोर (पिता रेवाशंकर बंछोर, उम्र 20 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 11 बाजारपारा, सरायपाली।
-
अनुराग दास (पिता रामाधर दास, उम्र 19 वर्ष), निवासी टावरपारा झिलमिला, थाना सरायपाली।
-
दिनेश सिंह राजपूत (पिता आनंद सिंह राजपूत, उम्र 20 वर्ष), निवासी बैदपाली, थाना सरायपाली।