सोनाखान। विगत 24 सितंबर को सोनाखान गिरोधपुरी मार्ग में बने महाराजी पुलिया के नीचे, बेहद दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें नहाते वक्त सरजू प्रसाद चौहान पिता बाबूलाल चौहान निवासी बेलटीकरी, बिलाईगढ़, उम्र लगभग 24 वर्ष जिसकी पानी में बह जाने की खबर मिली, जहां पर दूसरे दिन 25 सितंबर को सुबह विधायक कविता प्राण लहरे जी के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, सोनाखान मंडल अध्यक्ष इतवारी साहू, गिरौदपुरी मंडल अध्यक्ष गजेंद्र पटेल, जवाहर पटेल, जान मोहम्मद खान, गोपी साहू, तुषार निषाद, तेजराम साहू, आदि सैकड़ों लोगों ने संबंधित स्थान में पहुंचे, और स्थानीय अधिकारी, कर्मचारी के साथ कलेक्टर बलौदा बाजार से विधायक जी ने तत्काल समुचित व्यवस्था हेतु चर्चा किया।
इस समय, समस्त कार्यकर्ता, आम जन के बीच में विधायक जी के साथ तहसीलदार सोनाखान लव कुमार, चौकी प्रभारी जगदीश सोनवानी और उनकी टीम तथा रेस्कुल्यू टीम, ग्राम वासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, उक्त जानकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक वनांचल ने दी।