सारंगढ़-बिलाईगढ़।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में प्रशासनिक आवश्यकता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने 13 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार सभी को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर आगामी आदेश तक कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक प्रकाश राठौर को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी बिलाईगढ़ बनाया गया है। वहीं निरीक्षक राजेश कुमार चंदवंशी को थाना प्रभारी बिलाईगढ़ से हटाकर रक्षित केंद्र संबद्ध पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रभारी जिला विशेष शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह निरीक्षक सत्यवादी साहू को थाना प्रभारी डोंगरीपाली से थाना प्रभारी सरिया, निरीक्षक रूपेन्द्र नारायण साय को रक्षित केंद्र संबद्ध पुलिस अधीक्षक कार्यालय से थाना प्रभारी कोसीर तथा निरीक्षक सुनीता बंजारे को थाना प्रभारी कोसीर से रक्षित केंद्र संबद्ध पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा गया है।
निरीक्षक नंदलाल राठिया को थाना प्रभारी सरिया से थाना प्रभारी डोंगरीपाली बनाया गया है। उनि अमृत लाल भार्गव को थाना सरसिवां से रक्षित केंद्र संबद्ध पुलिस अधीक्षक कार्यालय में डीसीबी/डीसीआरबी शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उनि भगवती कुर्रे को रक्षित केंद्र संबद्ध पुलिस अधीक्षक कार्यालय से थाना बिलाईगढ़ पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा सउनि रामकुमार मानिकपुरी को थाना सरिया से चौकी प्रभारी कनकबीरा एवं प्रभारी साइबर सेल/एएनटीएफ, सउनि नरेन्द्र मनहर को थाना सारंगढ़ से चौकी प्रभारी बेलादुला, सउनि टीकाराम खटकर को चौकी प्रभारी कनकबीरा से थाना सरिया, सउनि संजय कुमार नायक को चौकी प्रभारी बेलादुला से थाना सारंगढ़ तथा सउनि सुमन कुमार चौहान को थाना सरिया से थाना सलिहा पदस्थ किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
