बरडीह में विश्वकर्मा पूजा में शामिल हुए मोक्ष कुमार प्रधान, ओड़िशा के आपेरा नाटक का किया शुभारंभ

SARJU SAHU

September 21, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

बसना/महासमुंद। बसना विधानसभा के ग्राम बरडीह में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस नेता मोक्ष कुमार प्रधान शामिल हुए। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस दौरान ग्रामवासियों और आयोजन समिति की ओर से आयोजित ओड़िशा के आपेरा नाटक कार्यक्रम का मोक्ष कुमार प्रधान ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन लोककला और परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं।

मोक्ष कुमार प्रधान लगातार बसना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। वे ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनने के साथ सुख-दुःख में सहभागी बन रहे हैं।

विश्वकर्मा पूजा, सामाजिक समारोह, खेलकूद, धार्मिक आयोजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उनकी लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों के बीच जनसंपर्क बढ़ रहा है।

मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि जनता के बीच रहना, उनकी बात सुनना और जरूरत के समय उनके साथ खड़ा रहना ही सच्ची जनसेवा है। ग्राम बरडीह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भी उन्होंने ग्रामीणों और आयोजन समिति से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment