विभिन्न विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रमों में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान

SARJU SAHU

September 18, 2026

ड्राइवर से लेकर ग्रामीण कलाकारों तक के बीच पहुंचे मोक्ष प्रधान, बोले—मेहनतकश समाज और ग्रामीण प्रतिभाओं को सम्मान मिलना जरूरी

बसना / महासमुंद। विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर बसना विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न विश्वकर्मा पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बसना विधानसभा के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने शामिल होकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं।

जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने सबसे पहले बसना में श्री साईं वाहन चालक कल्याण संघ द्वारा आयोजित विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने वाहन चालकों एवं मेहनतकश साथियों से मुलाकात कर उनके साथ विश्वकर्मा जयंती की खुशियां साझा कीं।

इसके बाद वे ग्राम भगतदेवरी में छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ द्वारा आयोजित विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मोक्ष कुमार प्रधान ने स्वयं एक ड्राइवर के रूप में ड्राइवर महासंघ की सदस्यता ग्रहण की, जिससे उपस्थित वाहन चालक साथियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उन्होंने कहा कि ड्राइवर साथी दिन-रात मेहनत कर समाज और अर्थव्यवस्था को गति देने का काम करते हैं, उनके सम्मान और अधिकारों की आवाज मजबूती से उठनी चाहिए।

इसके पश्चात जिला पंचायत सदस्य ग्राम दुरुगपाली पहुंचे, जहां उन्होंने विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद लिया। साथ ही ग्रामीणों द्वारा आयोजित बैठकी कीर्तन में भी शामिल हुए और ग्रामीणों के साथ आत्मीयता से समय बिताया।

खैरझुड़ी में कलाकारों के सम्मान का बना शानदार मंच

इसके बाद मोक्ष कुमार प्रधान ग्राम खैरझुड़ी में विश्वकर्मा सेवा समिति द्वारा आयोजित अंतरराज्यीय डी.जे. डांस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में ग्रामीण एवं क्षेत्रीय अंचल के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि ग्रामीण अंचल में छिपी प्रतिभाओं को मंच देना केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि उनकी कला और मेहनत को सम्मान देने का कार्य है। खैरझुड़ी जैसे गांव में कलाकारों के लिए इतना भव्य मंच तैयार करना आयोजन समिति की शानदार सोच और मेहनत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण कलाकारों को जितना प्रोत्साहन मिलेगा, उतना ही वे आगे बढ़कर क्षेत्र और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे।

उन्होंने आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि विश्वकर्मा सेवा समिति खैरझुड़ी द्वारा किया गया यह आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने की दिशा में सराहनीय पहल है। आयोजन समिति की जितनी तारीफ की जाए, कम है।

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मोक्ष कुमार प्रधान का लगातार विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंचना और वाहन चालकों, ग्रामीणों, कलाकारों एवं आम लोगों के बीच समय बिताना कार्यक्रम की खास चर्चा का विषय रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, वाहन चालक, आयोजन समिति के सदस्य एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment