कोमाखान पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई: 7 जुआरी गिरफ्तार, 91 हजार से अधिक की संपत्ति जब्त; 2 फरार

BIRENDRA KUMAR SEN

September 17, 2026

कोमाखान पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई: 7 जुआरी गिरफ्तार, 91 हजार से अधिक की संपत्ति जब्त; 2 फरार

महासमुंद। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोमाखान पुलिस को जुआ फड़ पर कार्रवाई करने में सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम नवाडीह कसेकेरा में दबिश देकर 7 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा, जबकि 2 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस को 16 सितंबर को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि ग्राम नवाडीह कसेकेरा स्थित पानी टंकी के नीचे कुछ लोग ताश की 52 पत्तियों से काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं और रुपयों का दांव लगा रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद कोमाखान पुलिस की टीम ने गवाहों के साथ मौके पर घेराबंदी कर रेड की कार्रवाई की।

नकदी, मोबाइल और मोटरसाइकिल जब्त पुलिस ने मौके से 7 जुआरियों को धर दबोचा। आरोपियों के संयुक्त कब्जे और फड़ से ताश की 52 पत्ती, 6,140 रुपये नगद, 25,000 रुपये मूल्य के 4 नग मोबाइल फोन तथा 60,000 रुपये मूल्य की 3 मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने कुल 91,140 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  • तुलाराम साहू (45 वर्ष), निवासी मातगुड़ा
  • ढालेन्द्र कुमार साहू (31 वर्ष), निवासी सिवनीकला
  • कुंजराम साहू (42 वर्ष), निवासी सिवनीकला
  • देवकुमार साहू (34 वर्ष), निवासी खट्टाडीह
  • हेमंत कुमार सिन्हा (28 वर्ष), निवासी खट्टाडीह
  • पवन सिंह ठाकुर (35 वर्ष), निवासी सिवनीकला
  • खेलावन सिंह ध्रुव (48 वर्ष), निवासी सिवनीकला

पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ थाना कोमाखान में अपराध क्रमांक 153/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं बीएनएस की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment