NEET में सफलता पर डोमेश्वर का भव्य सम्मान, सतनामी समाज ने कहा—प्रतिभा के आगे जाति नहीं

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

September 7, 2026

विक्रम राय गुरुजी बोले—‘मनखे मनखे एक समान’, छुआछूत और भेदभाव खत्म करना हम सबकी जिम्मेदारी

लरिया। ग्राम लरिया में सतनामी समाज की ओर से मेधावी छात्र डोमेश्वर विश्वकर्मा के NEET परीक्षा उत्तीर्ण करने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। डोमेश्वर की इस उपलब्धि पर समाजजनों और ग्रामवासियों ने हर्ष जताते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता एवं छत्तीसगढ़ संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ के प्रांताध्यक्ष विक्रम राय गुरुजी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समाज की ओर से डोमेश्वर को डॉ. भीमराव अंबेडकर का छायाचित्र, शाल, श्रीफल, पुष्पमाला एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।

जाति नहीं, कर्म और प्रतिभा बड़ी होती है’

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विक्रम राय गुरुजी ने कहा कि सतनामी समाज हमेशा सभी जाति और धर्म के लोगों का सम्मान करता है। बाबा गुरु घासीदास जी का ‘मनखे मनखे एक समान’ का संदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा, “जाति नहीं, कर्म और प्रतिभा बड़ी होती है। डोमेश्वर की सफलता केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। आज भी समाज में कहीं-कहीं छुआछूत और जातिगत भेदभाव देखने को मिलता है। इसे समाप्त करना हम सभी की जिम्मेदारी है।”

डॉक्टर बनने के सपने को पूरा करने में मदद का ऐलान

विक्रम राय गुरुजी ने डोमेश्वर को आगे की पढ़ाई के लिए हर संभव सहयोग देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि समाज का कोई भी प्रतिभावान बच्चा आर्थिक या सामाजिक परिस्थितियों के कारण अपने सपनों से पीछे न रहे, इसके लिए समाज को आगे आकर सहयोग करना चाहिए।उन्होंने डोमेश्वर को डॉक्टर बनने के लक्ष्य पर पूरी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करूंगा’

सम्मान से अभिभूत डोमेश्वर विश्वकर्मा ने सतनामी समाज और विक्रम राय गुरुजी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका सपना डॉक्टर बनना है और भविष्य में डॉक्टर बनकर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करना चाहते हैं।

बड़ी संख्या में समाजजन और ग्रामीण रहे मौजूद

समारोह में सतनामी समाज के समाजसेवी एवं छत्तीसगढ़ संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ के प्रांताध्यक्ष विक्रम राय गुरुजी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चरण दास तेरहवस, पत्रकार चेतन पुरैना, सरपंच श्रीमती रीना डहरिया, उपसरपंच हेमलता राजेश मार्कण्डेय, पंच महेश्वरी मांजरे, प्रेमीन गायकवाड़, कौशिल्या घृतलहरे, पूर्णिमा मांजरे सहित पंचगण एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में आनंद मानिकपुरी, देवेंद्र ध्रुव, दीनदयाल भारद्वाज, अमृतप्रसाद टंडन, राजेंद्र घृतलहरे, देशी घृतलहरे, गणेश गायकवाड़, मोहन बंजारे, विश्राम टंडन, मानसिंह ध्रुव, राजेश बंजारे, ललित बंजारे, गोरे टंडन, अगर दास बंजारे, दिनेश घृतलहरे, गजानंद यादव, मनोज ध्रुव, सागर माण्डले, लोकेश कोशले, बंटी घृतलहरे, भागवत साहू सहित युवा जन सेवा संगठन, सेवन टंडन, सूरज गायकवाड़, चंद्रशेखर मार्कण्डेय, रवि टंडन, ईश्वर बंजारे, देवप्रकाश घृतलहरे, हिमांशु बारले, बीरेन्द्र, रोहन, रंजीत घृतलहरे, रवि बंजारे, सोनू डहरिया, शुभम, अजमेल सहित बड़ी संख्या में आदर्श ग्राम लरिया के ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम में वरिष्ठजनों, महिला मंडल, युवा साथियों एवं सतनामी समाज के लोगों की बड़ी सहभागिता रही। डोमेश्वर की सफलता ने न केवल समाज को गौरवान्वित किया, बल्कि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment