शुभम के मार्ट के पास अज्ञात कार ने मारी टक्कर, 4 साल की मासूम के सिर में चोट; दो के पैर गंभीर रूप से चोटिल

पलारी। सोमवार शाम रायपुर–बलौदा बाजार रोड पर शुभम के मार्ट के पास हुए सड़क हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक ओडान की ओर से बलौदा बाजार रोड होते हुए अपने गांव मगरचबा जा रहे बाइक ,वाहन क्रमांक CG 22 AC 2964 को एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी।
हादसे में मगरचबा निवासी बताए जा रहे 16 वर्षीय मोंटू शर्मा उर्फ लकेश्वर शर्मा/टिकेश्वर, 34 वर्षीय लेखराम वर्मा/चैतराम और 4 वर्षीय कुमारी राजवीर/लेखराम घायल हो गए।
टक्कर में मोंटू शर्मा और लेखराम वर्मा के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं चार साल की मासूम राजवीर के सिर में चोट लगने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को तत्काल पलारी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के मुताबिक प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए बलौदा बाजार जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
अज्ञात कार की तलाश की जरूरत
हादसे में टक्कर मारने वाली कार फिलहाल अज्ञात बताई जा रही है। कार का नंबर और चालक की पहचान सामने नहीं आई है। सड़क पर हुए इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। अब अज्ञात कार और चालक की पहचान सामने आना महत्वपूर्ण है।
गांव में हादसे की खबर पहुंचते ही चिंता
मगरचबा (बलौदा बाजार) के तीन लोगों के घायल होने की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया। घायल मोंटू शर्मा, लेखराम वर्मा और मासूम कुमारी राजवीर के बेहतर उपचार के लिए उन्हें बलौदा बाजार जिला अस्पताल रेफर किए जाने की जानकारी है।