गुरु गद्दी आसन पूजा कार्यक्रम सम्पन्न, संतजनों के सानिध्य में भक्तों ने लिया आशीर्वाद

SARJU SAHU

April 20, 2026

पिथौरा। 19 अप्रैल 2026 को राजमहंत पी. एल. कोसरिया के निवास, सपोस (पिथौरा) में गुरु गद्दी आसन पूजा कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम पूज्य जगत गुरुगोसाई गुरुगद्दी नशीन विजयकुमार जी, रूद्रकुमार जी एवं गुरु दीदी प्रियंका के आशीर्वाद से आयोजित किया गया।

इस अवसर पर संत शनिदास, संत ऋतुदास सहित अनेक श्रद्धालु एवं समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भंडारी छबिलाल कोसरिया, गणपत कोसरिया, मनोज कोसरिया, रंजना कोसरिया, सरोज नरेन्द्र रातरे एवं चमेली रातरे सहित अन्य लोगों ने सहभागिता निभाई।

पूजा के दौरान सत्पुरुष साहेब की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।

कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय रहा और अंत में प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन हुआ।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment