तीन गांवों में गूंजा हरि नाम, मोक्ष कुमार प्रधान ने किया भव्य पूजा-अर्चना

SARJU PRASAD SAHU

April 16, 2026

महासमुंद/बसना। बसना विधानसभा क्षेत्र में भक्ति, आस्था और जनसंपर्क का अद्भुत संगम देखने को मिला। क्षेत्र के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने तीन अलग-अलग ग्रामों — पतेरापाली, गोपालपुर और जम्हर — में आयोजित हरि संकीर्तन महायज्ञ में शामिल होकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।गांव-गांव में हरि नाम गूंज रहा था। मोक्ष कुमार प्रधान के पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया, महिलाओं ने मंगल गीत गाए और युवाओं में भारी उत्साह था। उन्होंने तीनों गांवों में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।प्रधान ने कहा, “हरि संकीर्तन महायज्ञ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का सबसे बड़ा माध्यम है। बसना विधानसभा की जनता मेरे परिवार की तरह है — हर गांव, हर घर तक पहुंचकर सेवा करना ही मेरा लक्ष्य है।”उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। तीनों गांवों के महायज्ञ में छत्तीसगढ़ व उड़ीसा की कीर्तन मंडलियों ने प्रस्तुति दी और भंडारे का आयोजन किया गया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोक्ष कुमार प्रधान हर समय जनता के बीच रहने वाले जनसेवक हैं। कार्यक्रम में पतेरापाली से नंद कुमार साहू, केसीलाल साव, गोपीनाथ साहू, राधेश्याम साहू, गणेश साहू, पिंटू, चूड़ामणि साहू, चंद्रशेखर, प्रहलाद सिदार, नेपाल भोई; गोपालपुर से सुशील भोई, अनिल यादव, जगदीश ठाकुर, श्याम कुमार ठाकुर, गोविंद ठाकुर, संतराम पटेल; जम्हर से गजेंद्र बरीहा, लखेश्वर प्रधान, राधेश्याम ठाकुर, घनश्याम, कार्तिक, जयकुमार, ललित बरीहा के अलावा कमलनयन प्रधान, प्रशांत पंडा, संतोष पटेल, गोलू भी शामिल रहे।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment