सारंगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सोनाखान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक अपने साथियों के साथ शामिल हुए।
कार्यक्रम में बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे एवं सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े की विशेष उपस्थिति रही। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के बाद आयोजित प्रथम जिला बैठक के उपरांत पुतला दहन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सभा से हुई, जहां मुख्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए तथा संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि रैली के रूप में सारंगढ़ के मेला स्थल पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, विधायक कविता प्राण लहरे, विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, पूर्व विधायक पदमा घनश्याम मनहर, पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार, पुरुषोत्तम साहू, किशोर पटेल, रामनाथ सिदार, राकेश पटेल, सूरज तिवारी, विक्की पटेल, शुभम बाजपेयी, दिलीप अनंत, उत्तरा साहू, लता जटवर, सरिता गोपाल, मंजू आनंद, अनिका विनोद भारद्वाज, गोल्डी नायक सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सोनाखान से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, मंडल अध्यक्ष इतवारी साहू, जान मोहम्मद खान, मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल निषाद, धनीराम नाग, गोपी साहू, अनिल यादव, जिब्रधन पटेल, मिथलेश लहरे सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, आमजन तथा मातृशक्ति ने कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाया।