तिरंगा हमारी जान और शान है, हर घर में फहराए तिरंगा – राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा बलौदाबाजार में उत्साहपूर्वक निकली तिरंगा यात्रा, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में किया वृक्षारोपण

TEKRAM KOSLE

August 13, 2025

रिपोर्टर टेकराम कोसले

Masb news

बलौदाबाजार, 13 अगस्त 2025 — पूरे देश में तिरंगा यात्रा का उत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार में बुधवार को आयोजित तिरंगा यात्रा में छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। यात्रा अम्बेडकर चौक से शुरू होकर नेहरू चौक, सराफा लाइन और मुख्य मार्ग होते हुए अटल चौक में संपन्न हुई।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जिला अध्यक्ष आनंद यादव, स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्षद और बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।

मंत्री वर्मा ने कहा, “तिरंगा हमारी जान और शान है। इसकी रक्षा के लिए असंख्य वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। हर घर पर तिरंगा फहराया जाए और इसे जन-जन का उत्सव बनाया जाए।” उन्होंने नागरिकों से अपने घर पर तिरंगा अवश्य लगाने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशामुक्ति की शपथ लेकर स्वस्थ और जागरूक समाज बनाने का संकल्प लिया।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान

तिरंगा यात्रा के बाद मंत्री वर्मा, कलेक्टर दीपक सोनी, एसपी भावना गुप्ता और जनप्रतिनिधियों ने लवन रोड में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इसके पश्चात मंत्री वर्मा ने मुरुम तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

 

संपादक { समाचार }

Share this content:

Leave a Comment