करहीबाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब बिक्री करते तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब व मोटरसाइकिल जप्त

SARJU PRASAD SAHU

January 10, 2026

 

करहीबाजार। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में जिले में आमजन की शिकायतों एवं आपराधिक गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई हेतु प्रारंभ की गई महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” लगातार प्रभावी सिद्ध हो रही है। इसी क्रम में करहीबाजार पुलिस चौकी द्वारा अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

चौकी करहीबाजार से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 09.01.2026 को समाधान सेल में अवैध रूप से शराब बिक्री की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम करहीबाजार में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु परिवहन करते हुए 03 शराब कोचियों को पकड़ा।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹5000 मूल्य की 50 पाव देशी मसाला शराब जप्त की है। साथ ही अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल क्रमांक CG22 J4412 को भी जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध चौकी करहीबाजार में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

कौशल ध्रुव, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम चिचपोल, चौकी करहीबाजार

खेवेन्द्र कुमार पाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम चिचपोल, चौकी करहीबाजार

राजा निषाद, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम चिचपोल, चौकी करहीबाजार

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर व्हाट्सएप अथवा कॉल के माध्यम से उपलब्ध कराएं, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment