निषाद समाज के सामाजिक भवन का विधायक कविता प्राण लहरे ने किया भूमिपूजन, पारंपरिक नृत्य और रामायण कार्यक्रम से हुआ भव्य स्वागत

SARJU PRASAAD SAHU

November 22, 2026

सोनाखान। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वनांचल सोनाखान अंतर्गत ग्राम कुशगढ़ में निषाद समाज द्वारा सामाजिक भवन निर्माण के लिए भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक कविता प्राण लहरे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सामाजिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया और उपस्थित समाजजनों को संबोधित किया।

इस अवसर पर निषाद समाज द्वारा कर्मा पार्टी एवं सुवा पार्टी की पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विधायक कविता प्राण लहरे का आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। वहीं रामायण कार्यक्रम के माध्यम से पूजा-अर्चना कर धार्मिक वातावरण में आयोजन की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कविता प्राण लहरे ने सामाजिक एकता और समाज के विकास में सामाजिक भवनों की महत्ता पर जोर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन युधिष्ठिर नायक, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान द्वारा किया गया।

निषाद केवट समाज देवरी राज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक कविता प्राण लहरे के साथ युधिष्ठिर नायक, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान, सरपंच तारा मिनिकेतन खंडहरे, बबलू खान, कृष्णचंद पटेल, मुरलीधर मिश्रा, जान मोहम्मद खान, धनीराम नाग, बिहारी पटेल, दिगेश यादव, प्रेमलाल पटेल, हेमलाल पटेल, मोहन निषाद, सुखलाल निषाद, योमिद्दीन खान, सोनू कोसले, भागीराम चौहान, भारत लाल पटेल, जगतराम साहू, आशीष यादव, गोपी कोयल, कुंजराम निषाद, आभारण सिंह, रंजीत सिंह, जागेश्वर साहू, कलप राम बंजारा, जय नारायण पटेल, जय कुमार, फिरते निषाद, मिलन निषाद, जोहान निषाद, बट्टू लाल निषाद, संपत लाल, ओमप्रकाश निषाद, धनीराम निषाद, संतोष, दशरथ, यशवंत, छेदीलाल, रामवतार, बरातू एवं होरीलाल सहित सैकड़ों की संख्या में समाजजन, कार्यकर्ता, माताएं-बहनें एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता से आयोजन उत्साह और सामाजिक एकता के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment