डभरा। द लेप्रोसी मिशन ट्रस्ट इंडिया के बीआरसी-2 प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ द्वारा 21 नवंबर 2026 को डभरा विकासखंड के ग्राम पंचायत मांजरकूद में CBDRR (सामुदायिक आधारित आपदा जोखिम न्यूनीकरण) टास्क फोर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीआरसी-2 प्रोजेक्ट के पीआईएफ श्याम चन्द्रा ने ग्रामीणों को आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि आपदा क्या है तथा आपदा आने से पहले, आपदा के दौरान और आपदा के बाद किस प्रकार की सावधानियां एवं तैयारियां रखनी चाहिए।
प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर आपदा प्रबंधन के लिए गठित समितियों और प्राधिकरणों की भूमिका के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्थानीय संसाधनों की मदद से स्ट्रेचर बनाने और उसका उपयोग करने, आग लगने की स्थिति में आग बुझाने के सुरक्षित तरीके तथा सड़क दुर्घटना होने पर एम्बुलेंस पहुंचने तक घायल व्यक्ति को सीपीआर (CPR) देकर प्राथमिक सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया समझाई गई।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती कुसुम माली, पंचगण एवं ग्रामवासियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। वहीं बीआरसी प्रोजेक्ट के सीडीओ प्रीतम दास, कार्यकर्ता अमिलाल घृतलहरे एवं वॉलंटियर गौरी खूंटे की भी विशेष भागीदारी रही।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को आपदा के प्रति जागरूक करना, स्थानीय स्तर पर बचाव एवं राहत कार्यों के लिए सक्षम बनाना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में जान-माल के नुकसान को कम करने के लिए तैयार करना रहा।
Related posts:

बस्तर : जब स्कूली रसोईये को पुलिस ने बनाया ईनामी माओवादी और मारा मुठभेड़ में!विशेष रिपोर्ट : संजय पर...

महंत लाल दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरधा का शानदार परीक्षा परिणाम 2026: 10वीं में 91.66% और 12वीं ...
