जन हित मुद्दों को लेकर अनिश्चित कालीन धरना में सोनाखान वि. स. बिलाईगढ़ कांग्रेस की समर्थन – युधिष्ठिर नायक

BIRENDRA KUMAR SEN

November 5, 2026

जन हित मुद्दों को लेकर अनिश्चित कालीन धरना में सोनाखान वि. स. बिलाईगढ़ कांग्रेस की समर्थन – युधिष्ठिर नायक

सोनाखान/बलौदाबाजार-ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के दूरस्थ अंचल, बार नवापारा क्षेत्र में विगत एक नवंबर से जारी अनिश्चित कालीन धरना पर कांग्रेस परिवार ने अपना समर्थन किया है, और जन हित मुद्दे पर कदम से कदम मिलाकर साथ चलने की बात कही हैं, बिजली सड़क मूलभूत सुविधा की लड़ाई में हम अतिम पड़ाव तक आमजन के साथ रहेंगे
अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन में पहुंचकर बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे जी ने उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं को, वरिष्ठ जनों को, आमजन को आश्वस्त किया कि, मैं आपके साथ हु, आपके साथ सड़क से सदन तक लड़ने के लिए मै वचन बद्ध हूं, साथ ही साथ विधायक जी ने विभागीय अधिकारियों से चर्चा की है और कलेक्टर बलौदा बाजार से समय लेकर उचित कार्यवाही की पहल करने की बात कही है, और ये भी बताया कि यदि कलेक्टर से समस्या का समाधान नहीं होगा तो, छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों का दरवाजा खटखटाया जाएगा, और अपनी मांग को पूरी कराया जाएगा,
इस अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में समर्थन देने के लिए बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरें, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, युधिष्ठिर नायक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान, लकेश्वर देवांगन अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़, भीषम प्रसाद साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसीवा, के साथ मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल निषाद, हुर्सिकेश पटेल, जान मोहम्मद खान, धनीराम नाग, मन्नू पटेल, रामा डडसेना के साथ बार नवापारा वनांचल के धरम रात्रे, अनिरुद्ध दिवान, पुरुषोत्तम प्रधान, अमर ध्वज यादव, दिनेश ठाकुर, संपत ठाकुर, प्रवीण साहू, उमाशंकर बरिहा, एवं क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ता गण, जन प्रतिनिधी गण, आमजन, माता बहन बड़ी संख्या में उपस्थित थे

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment