बाउंड ओवर की शर्त तोड़ने पर सत्यप्रकाश घृतलहरे के खिलाफ कार्रवाई, राशि नहीं पटाने पर भू-राजस्व की तरह होगी वसूली

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

September 25, 2026

बाउंड ओवर की शर्त तोड़ने पर सत्यप्रकाश घृतलहरे के खिलाफ कार्रवाई, राशि नहीं पटाने पर भू-राजस्व की तरह होगी वसूली

पलारी |बाउंड ओवर की शर्तों का उल्लंघन करना ग्राम खम्हरिया निवासी सत्यप्रकाश घृतलहरे को भारी पड़ गया। थाना पलारी की रिपोर्ट के बाद एसडीएम कार्यालय पलारी ने कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपए का बंधपत्र जप्त करने का आदेश जारी किया है।पुलिस के अनुसार, थाना पलारी के इस्तगासा क्रमांक 170/2026 के आधार पर एसडीएम न्यायालय ने 25 मई 2026 को सत्यप्रकाश घृतलहरे (23), पिता कृष्ण कुमार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए BNSS की धारा 126 के तहत 10 हजार रुपए का बंधपत्र भरवाया था। इसके बाद बंधपत्र की शर्तों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने एसडीएम कार्यालय में प्रतिवेदन पेश किया।

मामले में एसडीएम न्यायालय ने कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर BNSS की धारा 135(3) के तहत 10 हजार रुपए का बंधपत्र जप्त करने का आदेश जारी किया गया।राशि जमा नहीं करने पर भू-राजस्व की तरह वसूली की जाएगी। वहीं बंधपत्र की शर्तों का उल्लंघन करने के चलते BNSS की धारा 141(1)(ख) के तहत गिरफ्तारी कर बंधपत्र की शेष अवधि तक जेल में निरुद्ध करने की कार्रवाई भी की जा रही है।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment