जगह-जगह धूमधाम से मना जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान का जन्मदिन

SARJU SAHU

September 23, 2026

समर्थकों ने जगह-जगह धूमधाम से मनाया जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान का जन्मदिन

सुबह 5 बजे जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना से शुरू हुआ सिलसिला, देर रात तक चलता रहा बधाई, मिलन और आशीर्वाद का दौर

बसना / महासमुंद। बसना विधानसभा के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान जी का जन्मदिन समर्थकों, युवा साथियों, ग्रामवासियों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों द्वारा जगह-जगह उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। जन्मदिन का यह सिलसिला सुबह 5 बजे से शुरू होकर देर रात तक लगातार चलता रहा। अलग-अलग गांवों और स्थानों पर समर्थकों ने केक काटकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की।

जन्मदिन के अवसर पर मोक्ष कुमार प्रधान ने सबसे पहले ग्राम बोइरडीह स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान कीर्तन पार्टी के साथ सुबह से ही धार्मिक वातावरण बना रहा। समर्थकों एवं ग्रामीणों ने उत्साह के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद रामचंडी मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की गई और क्षेत्र, समाज एवं आमजन की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात वन दुर्गा मंदिर भातखुँदा तथा मनसा देवी मंदिर झागरेनडीह पहुंचकर भी पूजा-अर्चना की गई। धार्मिक स्थलों पर पहुंचने के दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों एवं स्थानीय लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और जन्मदिन की बधाई दी।

अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच मनाया जन्मदिन

जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए मोक्ष कुमार प्रधान जी ने शासकीय अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान समर्थकों ने भी सेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े इस कार्यक्रम में सहभागिता की।

इसके बाद तहसील कार्यालय के सामने अधिवक्ता साथियों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। अधिवक्ता साथियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी तथा उनके सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

गांव-गांव पहुंचा जन्मदिन का उत्साह

जन्मदिन का जश्न गौरटेक में भी देखने को मिला, जहां ग्रामवासियों के साथ केक काटकर मोक्ष कुमार प्रधान जी ने जन्मदिन मनाया और ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

ग्राम बरसपुर में दीदियों द्वारा विशेष रूप से जन्मदिन का केक काटा गया। इस दौरान महिलाओं एवं ग्रामीणों ने आत्मीयता के साथ जन्मदिन की बधाई देते हुए सुखद एवं सफल जीवन की कामना की।

इसके बाद किरण ऑटो केयर हीरो शो-रूम में समस्त स्टॉफ एवं दोस्तों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। यहां मौजूद साथियों ने उत्साह के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

साल्हेतराई में कमलनयन प्रधान के निवास पर भी समर्थकों एवं साथियों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। वहीं सांकरा में कांग्रेस नेता अंकित छाबड़ा के कार्यालय में भी समर्थकों एवं कांग्रेस साथियों के बीच केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं।

युवा साथियों के बीच भी दिखा जबरदस्त उत्साह

युवा साथियों के बीच कुल्हड़ चाय के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। युवाओं ने उत्साहपूर्वक मोक्ष कुमार प्रधान जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ आत्मीय संवाद किया।

इसके बाद सलडीह में युवा साथियों के साथ जन्मदिन मनाया गया। यहां भी बड़ी संख्या में युवाओं एवं शुभचिंतकों ने केक काटकर बधाई दी।

जन्मदिन का सिलसिला आगे बढ़ते हुए भगतदेवरी में छोटू अग्रवाल जी के निवास के सामने भी पहुंचा, जहां समर्थकों एवं साथियों की मौजूदगी में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।

वहीं पिरदा स्थित श्याम वस्त्रालय में भी केक काटकर मोक्ष कुमार प्रधान जी का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। पूरे दिन अलग-अलग स्थानों पर लगातार आयोजित कार्यक्रमों के कारण बसना विधानसभा क्षेत्र में जन्मदिन का माहौल उत्सवमय बना रहा।

सुबह से देर रात तक गूंजती रही शुभकामनाएं

जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान के जन्मदिन पर सुबह से देर रात तक अलग-अलग स्थानों पर समर्थकों एवं शुभचिंतकों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। धार्मिक स्थलों में पूजा-अर्चना, अस्पताल में फल वितरण, अधिवक्ताओं के साथ केक कटिंग, ग्रामवासियों एवं महिलाओं के साथ मुलाकात, युवाओं के साथ संवाद तथा विभिन्न सामाजिक एवं सार्वजनिक स्थानों पर जन्मदिन समारोह ने पूरे दिन को विशेष बना दिया।

इस अवसर पर मोक्ष कुमार प्रधान ने सभी समर्थकों, ग्रामवासियों, युवा साथियों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, कांग्रेस साथियों, महिलाओं, मित्रों एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन्मदिन पर मिले स्नेह, प्रेम, आशीर्वाद और आत्मीयता को वे जीवनभर याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता और साथियों का यह प्यार और विश्वास ही उन्हें लगातार जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।

सुबह की पूजा से शुरू हुआ जन्मदिन का सफर देर रात तक बधाइयों के सिलसिले में बदल गया। जगह-जगह केक कटा, बधाइयां मिलीं, आशीर्वाद मिला और समर्थकों के बीच उत्साह देखने को मिला।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment