छुरा/गरियाबंद:- पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के दिषा-निर्देष एवं मार्गदर्षन में समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रातंर्गत अवैध गांजा, शराब एवं हीरा के परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देष दिये थे। जिसके परिवालन में समस्त थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्रों में मुखबीर सक्रिय किये है।
दिनाँक 22.09.2026 को थाना छुरा को मुखबिर से सूचना कि एक पल्सर मोटर सायकल बजाज कंपनी का वाहन नंबर सी0जी0 04 क्यू0एच0 5325 में तीन ब्यक्ति रसेला खरखरा मार्ग में अवैध रूप से बहुमूल्य किमती पदार्थ हीरा रखकर परिवहन कर रहे है कि मुखबीर के बताये अनुसार रसेला खरखरा मार्ग की ओर रवाना हुआ रसेला खरखरा मार्ग देवरी धामनडीह तिराहा मोड़ के पास पहुंचकर नाकाबंदी किया जो कुछ देर बाद एक मोटर सायकल पल्सर मोटर सायकल बजाज कंपनी का वाहन नंबर सी0जी0 04 क्यू0एच0 5325 में तीन व्यक्ति आते दिखे मोटर सायकल चलाने वाला व्यक्ति अपना नाम 01) लिलेश्वर नायक पिता सुंदर लाल नायक उम्र 26 वर्ष, बीच मे बैठा व्यक्ति अपना नाम 02) हेमकुमार यादव पिता जेहरूराम यादव उम्र 65 वर्ष ग्राम सड़क परसुली थाना गरियाबंद, जिला गरियाबंद छ0ग0 पीछे बैठा व्यक्ति अपना नाम 03) पुरण नायक पिता रायसिंग नायक उम्र 33 वर्ष, साकिन मेड़की डबरी, थाना छुरा, जिला गरियाबंद छ0ग0 के रहने वाले बताये जिन्हे मुखबिर सुचना से अवगत संदेहियों की गवाहों के समक्ष तलाशी ली गई।
आरोपी लिलेश्वर नायक, हेमकुमार यादव, पुरण नायक का पृथक-पृथक तलाशी लिया गया जो लिलेश्वर नायक के जींस के दाहिना जेब में एक सफेद रंग के कोरा कागज में लिपटा हुआ छोटा बडा चमकीला पत्थर बहुमूल्य खनिज पदार्थ 03 नग व एक नग ओप्पो कंपनी का मोबाइल, हेमकुमार यादव के शर्ट की जेब में एक सफेद रंग के कोरा कागज में लिपटा हुआ छोटा बडा चमकीला पत्थर बहुमूल्य खनिज पदार्थ 03 नग व एक नग लावा कंपनी का मोबाइल तथा पुरण नायक के शर्ट की जेब में एक सफेद रंग के कोरा कागज में लिपटा हुआ छोटा बडा चमकीला पत्थर बहुमूल्य खनिज पदार्थ 02 नग व एक नग विवो कंपनी का मोबाइल मिला। तीनो आरोपियों के संयुक्त कब्जे से तीन सफेद रंग के कोरा कागज में लपेटा हुआ छोटा-बड़ा कुल 08 नग बहुमुल्य खनिज पदार्थ हीरा कीमती लगभग 80000 रूपये, एक पल्सर मोटर सायकल बजाज कंपनी का वाहन नंबर सी0जी0 04 क्यू0एच0 5325 किमती 90,000 हजार रूपये, तीन नग मोबाइल फोन लावा कंपनी, ओप्पो व विवो कंपनी कुल किमती 13000 रूपये कुल जुमला *किमती- 1,83,000* रूपये को गवाहों केे समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी लिलेश्वर नायक पिता सुंदर लाल नायक उम्र 26 वर्ष, साकिन मेडकी डबरी, थाना छुरा, जिला गरियाबंद छ0ग0, हेमकुमार यादव पिता जेहरूराम यादव उम्र 65 वर्ष ग्राम सड़क परसुली थाना गरियाबंद, जिला गरियाबंद छ0ग0 पुरण नायक पिता रायसिंग नायक उम्र 33 वर्ष, साकिन मेड़की डबरी, थाना छुरा, जिला गरियाबंद छ0ग0 का कृत्य अपराध धारा 303(2), 3(5) बीएनएस., 21(4) 21(1) माईनिंग एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर से समक्ष गवाहन के तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
गिफ्तार आरोपी-
01) लिलेश्वर नायक पिता सुंदर लाल नायक उम्र 26 वर्ष साकिन मेड़की डबरी, थाना छुरा, जिला गरियाबंद
02) हेमकुमार यादव पिता जेहरूराम यादव उम्र 65 वर्ष ग्राम सड़क परसुली थाना गरियाबंद, जिला गरियाबंद छ0ग0
03) पुरण नायक पिता रायसिंग नायक उम्र 33 वर्ष, साकिन मेड़की डबरी, थाना छुरा, जिला गरियाबंद छ0ग0