चयनित विद्यार्थियों को शाला परिवार ने किया सम्मानित,
छुरा/ गरियाबंद :-विगत दिवस भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के आदेश अनुसार छत्तीसगढ़ में SCERT के द्वारा 2026 में कक्षा 8वीं मैं अध्यनरत विद्यार्थियों का NMMSE ( राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति )परीक्षा का आयोजन किया गया l प्रतिवर्ष इस परीक्षा से भारत सरकार द्वारा एक लाख विद्यार्थियों का चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाता है, जिसमें सन 2026 में छत्तीसगढ़ के 2246 विद्यार्थी चयनित हुए हैंl इसी क्रम में गरियाबंद जिले के लगभग 50 विद्यार्थियों ने अपना नाम दर्ज कराया है lगरियाबंद जिले के विकासखंड छुरा के वनांचल में स्थित आदिवासी बाहुल्य ग्राम खुड़ियाडीह के तीन विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति के लिए होना विद्यालय परिवार एवं ग्राम वासियों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है l
आपको विदित हो कि इस वर्ष विकासखंड छुरा से इस छात्रवृत्ति के लिए कुल सात विद्यार्थियों का चयन हुआ है,जिसमें माध्यमिक शाला खुड़ियाडीह के ही तीन छात्रों कुमारी मीनाक्षी,कुमारी निशा एवं चुमेश कुमार का चयन होना यह साबित करता है कि इस विद्यालय में खेलकूद,योगासन,व्यायाम, किचन गार्डन,नन्हे सितारे एवं सह संज्ञानात्मक क्रियाकलापों में बेहतरीन प्रदर्शन के साथ-साथ पढ़ाई का स्तर भी बहुत अच्छा हैl किसी विद्यार्थी की सफलता के पीछे उनका खुद का मेहनत विद्यालय की पढ़ाई का स्तर शिक्षकों की कर्तव्यनिष्ठा आदि का विशेष योगदान होता है l
विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के पीछे माध्यमिक शाला खुड़ियाडीह के प्रधान पाठक मनहरण लाल पटेल कुशल मार्गदर्शन एवं विद्यालय प्रबंध तथा *संस्था में पदस्थ गणित विषय के उत्कृष्ट शिक्षक युनूस परवेज़ खान जी के अथक परिश्रम एवं ग्रीष्मअवकाश के भीषण गर्मी में बच्चों का कोचिंग क्लास जारी रखना,* इस सफलता का प्रमुख राज है।
इसके साथ ही माध्यमिक शाला में पदस्थ है वरिष्ठ शिक्षक हुलेश कुमार साहू जी के विज्ञान के उत्कृष्ट अध्यापन श्रीमती लुनेश्वरी दीवान जी के हिंदी के अध्यापन कौशल अंतर्राष्ट्रीय भाषा अंग्रेजी के शिक्षक तेजराम साहू जी के गुणवत्तापूर्ण टिचिंग शैली तथा प्राथमिक शिक्षा की नींव को मजबूत करने वाले प्रधान पाठक शरीफ मोहम्मद कुरैशी एवं सरफुद्दीन साहिल जी के मजबूत नींव में आज बच्चे सफलता की ऊंचाई को छू रहे हैं l
विगत दिवस माध्यमिक शाला में इन बच्चों के सम्मान के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें तीनों विद्यार्थियों को मोमेंटो श्रीफल एवं 501 रूपये की नगद राशि प्रदान की गई तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई l इन चयनित विद्यार्थियों को अब कक्षा 9वी से 12वीं के अध्ययन काल में प्रति वर्ष 12000रूपये की छात्रवृत्ति 4वर्ष तक प्राप्त होगी l जिसका उपयोग वे अपने अध्ययन एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए कर सकते हैं l
बच्चों के इस बेहतरीन प्रदर्शन लिए ग्राम पंचायत परसदा खुर्द के पूर्व सरपंच एवं जनपद सदस्य विष्णु राम नागेश,सरपंच श्रीमती डिगेश्वरी ठाकुर,संकुल प्राचार्य श्रीमती प्रवीण कामत, SMCअध्यक्ष महादेव बिशाल उपाध्यक्ष गायत्री बाई ग्राम के वरिष्ठ पंच रामरतन नागेश,शांति बाई रोशन पटेल राजकुमार प्रेमलाल संस्था के प्रधान पाठक मनहरण लाल पटेल शिक्षक हुलेश कुमार साहू संकुल समन्वयक युनूस खान लुनेश्वरी दीवान तेजराम साहू प्राथमिक प्रधान पाठक शरीफ मोहम्मद कुरैशी सरफुद्दीन साहिल प्राथमिक शाला तरियापारा प्रधान पाठक उत्तम पटेल योगेश सिंहा प्राथमिक शाला डोंगरीपारा प्रधान पाठक खान मैडम जी राजेश निषाद जोहत राम पटेल दीपक जांगड़े राजकुमारी भोज सोनिया कुमारी बाई महेश्वरी संतोषी बाई एवं समस्त ग्राम वासियों ने इन बच्चों को शुभकामनाएं दी है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है l