राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक सुदामा प्रसाद लोधी का सांसद बृजमोहन अग्रवाल और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया सम्मान,

BHUPENDRA SINHA

September 12, 2026

गरियाबंद:- राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार सत्र 2026-27 के लिए चयनित युवा शिक्षक सुदामा प्रसाद लोधी का सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सम्मान किया गया। आरंग क्षेत्र के ग्राम कलई में आयोजित सामाजिक भवन लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान रायपुर लोकसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल तथा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने शिक्षक सुदामा प्रसाद लोधी को सम्मानित किया।

कार्यक्रम का आयोजन श्री हरदेव लोधी समाज परिक्षेत्र आरंग के जय त्रिवेणी, इकाई क्रमांक 7, ग्राम कलई में किया गया। इस दौरान शिक्षक सुदामा प्रसाद लोधी की शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और उपलब्धियों की सराहना की गई।

शिक्षक सुदामा प्रसाद लोधी को ‘कबाड़ से जुगाड़’ सहित नवाचारी शैक्षिक गतिविधियों, राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी में सहभागिता तथा सत्र 2026-27 के लिए राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार हेतु चयनित होने पर सम्मानित किया गया।

कम उम्र में बड़ी उपलब्धि,

लोधी समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षक सुदामा प्रसाद लोधी ने कम उम्र में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर समाज को गौरवान्वित किया है। उन्हें हरदेव लोधी समाज परिक्षेत्र आरंग में शिक्षा के क्षेत्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले प्रथम युवा शिक्षक के रूप में बताया गया। उनकी इस उपलब्धि को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया गया।

सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने शिक्षक सुदामा प्रसाद लोधी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय लोधी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एटा (उत्तर प्रदेश) के विधायक लोधी विपिन कुमार वर्मा, छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष लोधी घनश्याम वर्मा, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, जनपद अध्यक्ष आरंग टाकेश्वरी मुरली साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष आरंग देवनाथ साहू, जनपद सदस्य लीला लच्छन निषाद, जिला अध्यक्ष लोधी तेजशंकर सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके अलावा हरदेव लोधी समाज परिक्षेत्र आरंग के संरक्षक लक्ष्मीनारायण लोधी, सलाहकार सूरज लोधी, अध्यक्ष शैलेंद्र लोधी, उपाध्यक्ष तुकेश्वर लोधी, कोषाध्यक्ष शांतिलाल लोधी, ग्राम कलई के सरपंच ओमप्रकाश लोधी, उपसरपंच गौरी बाई लोधी, अध्यक्ष सनकादि लोधी, सचिव गोवर्धन साहू, समस्त पंचगण एवं ग्रामीणों सहित लक्ष्य ग्रुप छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने भी शिक्षक सुदामा प्रसाद लोधी को शुभकामनाएं दीं।

समाज के लोगों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में युवा शिक्षक की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का काम करेगी।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment