ग्राम पंचायत इरईकला में जनप्रतिनिधि तुलसी साहू ने किसानों के साथ खेत में लगाया रोपा, बांटा गुलगुला

BIRENDRA KUMAR SEN

July 31, 2026

ग्राम पंचायत इरईकला में जनप्रतिनिधि तुलसी साहू ने किसानों के साथ खेत में लगाया रोपा, बांटा गुलगुला

​डोंगरगढ़:   विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत इरईकला में उस समय अनोखा और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब जनपद सदस्य तुलसी साहू ने सीधे खेतों में पहुंचकर किसानों और ग्रामीणों से मुलाकात की।
​जनपद सदस्य तुलसी साहू ने खेत की मेढ़ों पर खड़े होकर ग्रामीणों से उनका हालचाल जाना और कृषि कार्य व स्थानीय समस्याओं पर खुलकर चर्चा की। इस दौरान जब खेत में काम कर रही महिलाओं और किसानों ने उनसे रोपा लगाने का आग्रह किया, तो वे मना नहीं कर सकीं। ग्रामीणों के प्यार और जिद को देखते हुए तुलसी साहू खुद कीचड़ भरे खेत में उतरीं और स्थानीय महिलाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर रोपा लगाया।

​रोपा लगाने के बाद ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और प्रेमपूर्वक घर का बना पारंपरिक व्यंजन ‘गुलगुला’ भेंट किया। तुलसी साहू ने सभी के साथ हंसी-खुशी के माहौल में बैठकर गुलगुला खाया और ग्रामीणों के स्नेह का आभार व्यक्त किया।

​”जनता के बीच जाकर उनके सुख-दुख और मेहनत का हिस्सा बनना ही सच्ची जनप्रतिनिधिता है। आज किसानों के साथ खेत में काम करके और उनका प्यार पाकर मन अत्यंत प्रसन्न है।”
— तुलसी साहू, जनपद सदस्य
​जनपद सदस्य को अपने बीच इस तरह साधारण अंदाज में देखकर और उनके साथ खेत में काम करता पाकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल रहा। ग्रामवासियों ने उनके इस सादगी भरे अंदाज की जमकर तारीफ की।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment